नृत्य प्रतियोगिता में हिमांशी नामदेव ने मारी बाजी

नृत्य प्रतियोगिता में हिमांशी नामदेव ने मारी बाजी

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बबेरू/बांदा। केंद्रीय दुर्गात्सव समिति के द्वारा कस्बे के सभी दुर्गा समिति के अध्यक्षों को सम्मानित करने के साथ-साथ नृत्य प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। और अगले वर्ष जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए आवाहन किया गया। बबेरू कस्बे में नवरात्रि में कस्बे पर सभी दुर्गा पंडालों के अध्यक्ष को बुलाकर केंद्रीय दुर्गात्सव समिति के द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर सभी को सम्मानित किया गया। वहीं दशहरे के दिन बबेरू के मुख्य चौराहा पर दुर्गात्सव समिति के द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। 

वहीं साथ-साथ प्रतिभाग करने वाले अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह के द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिमांशी नामदेव, द्वितीय स्थान माही कचरे, तृतीय स्थान प्राची भुर्जी को मिला। जिसमें तीनों स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी के साथ नगद पुरस्कार दिया गया। 

साथ ही साथ केंद्रीय दुर्गात्सव समिति के द्वारा निर्णय लिया गया अगले वर्ष जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बृजमोहन सिंह लाला,केंद्रीय दुर्गात्सव समिति के प्रबंधक चंद्रमोहन श्रीवास्तव गुलाब चंद्र उपाध्याय, नरेंद्र अवस्थी, राजेश द्विवेदी, अनिल गर्ग, केंद्रीय दुर्गात्सव समिति के अध्यक्ष शिवविलास शर्मा, अरुण अग्रहरि, जयकिशन जैकी, अवधेश कृष्ण शास्त्री, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ