अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। गुरूवार को 60 उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन फतेहपुर के अधीन संचालित आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा एनसीसी इकाई के सीनियर तथा जूनियर डिवीजन एनसीसी कैडेटों ने आज मतदाता जागरूकता रैली निकाली मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विनोद सिंह रहे जिन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए रैली के उद्देश्य पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई है ऐसे सभी मतदाता अवश्य बने तथा निर्वाचन के समय लोकतंत्र की मजबूती हेतु मतदान अवश्य करें तथा समाज के लोगों को भी जागृत करें इसके बाद मुख्य अतिथि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रैली के साथ स्वयं भी प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे हिंदी प्रवक्ता दिनेश प्रसाद व्यायाम शिक्षक रमेश चंद्र सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक व कर्मचारी तथा सभासद अब्दुल रज्जाक उपस्थित रहे रैली का नेतृत्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद ने किया जिसमें अंडर ऑफिसर नीरज अंडर ऑफिसर लवलेश कुमार सार्जेंट रचित गिरी सार्जेंट हेमराज सिंह वह शिवम सिंह का विशेष योगदान रहा रैली में लगभग 230 कैडेटों ने प्रतिभाग किया रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर पीली कोठी छावनी गुलर नाका बाबूलाल चौराहा होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.