- मांगे न माने जाने पर चक्का जाम की चेतावनी
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बबेरू/बाँदा। बबेरु कस्बे के मुख्य चौराहा शिव मंदिर में गुरुवार को अपना दल युवा मंच के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह पटेल के नेतृत्व में पिछले 7 दिनों से अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर क्रमिक अनशन किया जा रहा है। लेकिन अभी तक शासन और प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे सातवें दिन शासन प्रशासन को चेतावनी दिया है की, 2 दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं की गई तो चक्का जाम व आमरण अनशन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आज सातवें दिन के क्रमिक अनशन पर भारतीय किसान यूनियन के शैलेंद्र पटेल सभी अनशन कारियों को फूल माला पहनाकर के स्वागत किया है। और अपना समर्थन दिया है, अपना दल कमेरा वादी के पदाधिकारी सदस्य किसान अन्ना प्रथा को लेकर अनशन पर बैठे हैं।
लेकिन सरकार एवं बांदा जिला प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। वही चेतावनी दिया है कि, 2 दिन में मांगे पूरी नहीं होती, आमरण अनशन चक्काजाम आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शालिनी सिंह पटेल अपना दल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा,अमर कुमार,चन्द्र कुमार चन्दू, राकेश पटेल, शिवसागर पटेल, हरी कृष्ण, जीतू पटेल, हरीशंकर सिंह, श्रवण कुमार, सुरेश पटेल आदि अनशन स्थल पर लगे रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.