लौहपुरूष सरदार पटेल के अधूरे सपने को पीएम मोदी ने किया पूराः सांसद
- सरदार वल्लभ भाई पटेल मुक्ताकाश सांस्कृतिक मंच का सांसद ने किया लोकार्पण
बांदा। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने खण्ड-खण्ड भारत को अखण्ड स्वरूप देने का कार्य अपनी दृढता और सूझ-बूझ से किया था। किन्तु उनके अधूरे सपने को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। सांसद बांदा-चित्रकूट आरके सिंह पटेल ने उपरोक्त विचार बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल मुक्ताकाश सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण करने के उपरान्त लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लौह पुरूष सरदार पटेल को सम्मान देने के लिए सरदार सरोवर के किनारे सरदार पटेल की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करायी है, इसके लिए भी हम प्रधानमंत्री को बधाई देते हैं। सांसद पटेल ने कहा कि बुन्देलखण्ड की विविधतापूर्ण संस्कृति है और यहां कि सांस्कृतिक व लोक गीतों की विधायें लुप्त होती जा रहीं थी। उन्हें मुक्ताकाश मंच के निर्माण से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी तथा आयुक्त की प्रेरणा से बांदा शहर को विकसित करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है।
अध्यक्ष जिला पंचायत सुनील पटेल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल जी ने भारत को अखण्ड बनाने का जो कार्य किया था इसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल ने 536 से अधिक रियासतों का अपनी सूझ-बूझ व दृढता से विलय कराकर अखण्ड भारत की संकल्पना को मूर्त रूप दिया था। उनकी जयन्ती पर हम उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुक्ताकाशी मंच के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा तथा हमारी लोक संस्कृति संरक्षित हो सकेगी। श्री द्विवेदी ने कहा कि आयुक्त महोदय की प्रेरणा से नवाब टैंक तथा बांदा शहर को विकसित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है, इससे बांदा नये स्वरूप में शीघ्र दिखायी देगा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सांस्कृतिक मंच की स्थापना से चित्रकूटधाम मण्डल के सभी कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि यहां पर लाइट व साउन्ड की व्यवस्था प्राधिकरण द्वारा करायी जायेगी जिससे कलाकारों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। श्री सिंह ने कहा कि यहां पर योग प्रशिक्षक की भी नियुक्ति की जायेगी जो यहां पर टहलने वाले लोंगो को योगा करायेंगे। आयुक्त ने कहा कि बांदा शहर के प्रमुख चौराहों के सौन्दर्यीकरण तथा पार्क के विकास में और तेजी लायी जाए जिससे बांदा को नया स्वरूप प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि रात्रि में सफाई की व्यवस्था करायी गयी है जिससे शहर साफ औैर स्वच्छ रहे। उन्होंने कहा कि प्रातःकाल टहलने वाले मार्गों पर प्रकाश की भी व्यवस्था शीघ्र करायी जा रही है। आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जी अखण्ड भारत के शिल्पी थे। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी ने भारत को अखंड स्वरूप प्रदान करने का जो कार्य किया था। उसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि बांदा शहर को विकसित करने के लिए विकास कार्यों में और तेजी लाई जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में आए सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद बांदा-चित्रकूट आरके सिंह पटेल, विधायक सदर, आयुक्त तथा जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद, विधायक, आयुक्त तथा जिलाधिकारी ने सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर श्रृद्धा निगम, किरन कुमार, अभिषेक मिश्र, अंजली वर्मा, निषा गुप्ता की टीम ने मनोहारी लोकनृत्य व लोक गीत प्रस्तुत किये। इसके साथ ही सूचना विभाग में पंजीकृत राम सिंह एण्ड पार्टी ने भी लोकगीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 उमाकान्त त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेटध्उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अभिताभ यादव, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, सचिव बांदा विकास प्राधिकरण, संतोष गुप्ता, वन्दना गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी तथा विभिन्न गणमान्य नागरिक व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला उपभोक्ता आयोग में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के की तैयारियां शुरू
बांदा। उपभोक्ता मामले विभाग भारत सरकार नई दिल्ली की अपर सचिव निधि खरे आईएएस और उत्तर प्रदेश सरकार उपभोक्ता संरक्षण बाट माप विभाग के उप सचिव के अनुपालन में निबंधक राज्य आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में भाग लेने के लिए 30 सितंबर 2021 तक लंबित मामलों को बेंच मार्क करते हुए 28 फरवरी 2022 तक निपटाए गए कुल वादों के आधार पर रैंक पैरामीटर अभियान के तहत 15 मार्च 2022 को अर्थात विश्व उपभोक्ता दिवस में परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य आयोग के निबंधक के आदेश के अनुपालन में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बांदा के अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने पुराने मामलों को निपटाने के लिए 16 नवंबर 2021 में अपराहन 1:00 बजे प्री ट्रायल मीटिंग का आयोजन किया है। उपभोक्ताओं और सभी विपक्षी अधिवक्ताओं से अपील की गई है की आजादी का अमृत महोत्सव में सर्वाधिक वाद उत्तर प्रदेश में बांदा से निपटाने में भागीदारी सुनिश्चित हो।
इसके लिए बांदा सभी बैंकों के प्रबंधक एलआईसी मैनेजर ओरिएंटल यूनाइटेड नेशनल इंश्योरेंस के प्रबंधकों और डाक अधीक्षक आदि से अनुरोध करते हुए अपेक्षा की गई है कि वह अपने-अपने विभागों के लंबित मामले जिनमें सुलह होने की संभावना हो अथवा मामला निस्तारित हो गया या गुण दोष के आधार पर निस्तारित होने हो सके ऐसे मामलों को चिन्हित करके उनको सूचित करें की आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर 2021 में उन्हें लगाकर इस बार पुनः सर्वाधिक मुकदमों के निस्तारण का परिणाम आए। उक्त जानकारी रीडर न्यायालय स्वतंत्र रावत ने देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में 1 अक्टूबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक निस्तारित मुकदमा के आधार पर ही प्रदेश लेवल पर रैंकिंग पैरामीटर तैयार तैयार करके राज्य आयोग के माध्यम से भारत सरकार को भेजा जाएगा।
बुन्देलखण्ड गौरवशाली हो इसके लिये सभी का प्रयास आवश्यकः कुलपति
- नवागंतुक कुलपति ने ग्रहण किया कार्यभार
बांदा। सोमवार को बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा मे भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के पूर्व निदेषक प्रो0 (डा0) नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कुलपति के रूप मे कार्यभार ग्रहण किया। डा0 नरेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के चौथे कुलपति के रूप मे अपने दायित्यो का निर्वाहन करेगें। डा0 सिंह आज सुबह दलहन अनुसंधान कानपुर से हमीरपुर होते हुये बाँदा आये। डा0 सिंह के बुन्देलखण्ड मे प्रसिद्वि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बादा आगमन के समय रानी लक्ष्मी बाई सरकिल हमीरपुर में, पपरेन्दा में, लुकतरा मोड पे, जमालपुर गांव में मवई बाई पास चौराहा तथा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर फूल मलाओं के साथ कृषकों के साथ-साथ समाजसेवी एवं बुद्वजीवीयों द्वारा आत्मीयता से स्वागत किया गया। प्रो0 (डा0) नरेन्द्र प्रताप सिंह जी द्वारा देश के साथ- साथ बुन्देलखण्ड क्षेत्र मे दलहन उत्पादन एवं उसकी तकनीकी विकसित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
प्रो0 (डा0) नरेन्द्र प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम कक्ष में प्रवेश पूर्व मत्रोउच्चार के साथ नारियल तोडा विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति डा0 यू0एस0 गौतम से कार्यभार हस्तांरित किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डा एन0 के0 बाजपेई जी ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तथा कुलपति सभागार मे पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिवादन किया। विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियो एवं शिक्षकगणों का परिचय प्राप्त किया एवं भविष्य कि योजनाओ एवं कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होने यह कहा कि मेरे द्वारा आपके सहयोग से तीन वर्षो मे किया गया कार्य अगले तीस सालो तक याद किया जाये ऐसे कार्य हमे करने है। विष्वविद्यालय के रैकिंग अन्डरटेन हो इस के लिये शिक्षण एवं शोध कार्य मे गुणवत्ता लाने हेतु विशेष बल दिया जायेगा। डा0 सिंह ने उपस्थित सभी अधिकरियो एवं कर्मचारियो को साफ शब्दो में कहा कि मै किसी भी दशा में धर्म, क्षेत्र एवं जाति से ऊपर उठ कर कार्य करने मे विश्वास रखता हू और मै आशा कराता हू कि आप सभी लोग इसे भली भाती समझेगें और साथ मिल कर कार्य करेगें।
डा0 सिंह ने यह भी कहा कि मेरे विश्वविद्यालय का कोई भी कर्मचारी अथवा अधिकारी किसी वजह से दुखी है तो मुखिया होने के नाते उसका समाधान करना मेरा परम कर्तव्य है। उपस्थित सभी को उन्होने कहा कि कार्य क्षेत्र में अगर किसी की किसी से शिकायत है तो दोनों पक्षों से वार्ता कर उचित समाधान हेतु प्रयास किया जायेगा। डा0 सिंह ने अपसे आगमन के दौरान कृषको के साथ-साथ समाजसेवी एवं बुद्वजीवीयों द्वारा किये गये स्वागत के लिये अभार जताया और कहा कि मै उनकी सोच के अनुरूप कार्य करूगा जिससे इस क्षेत्र का कृषि के माध्यम से सर्वागिण विकास हो सके। निदेशक प्रसार प्रो0 एन के बाजपेई द्वारा अभिवादन के दौरान कहा कि यह क्षेत्र आप जैसे कृषि विशेषज्ञ का सानिद्व पाकर धन्य है। आपके नेत्रृत्व मे विश्वविद्यालय तथा कृषि के क्षेत्र में बहुअयामि मुकाम हासिल कर सके इसके लिये हम हर तरह से तैयार है और कार्य करते रहेगे। एक अन्य कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया एवं उन्हे सम्बोधित किया।
दिव्यांग महिला ने कुएं में कूदकर जान देने का किया प्रयास
- जिला अस्पताल में इलाज के लिए कराई गई भर्ती
पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलाँ चौकी अंतर्गत खप्टिहा कलाँ गांव में आज सोमवार की सुबह एक दिव्यांग महिला ने कुआँ में कूदकर जान देने का किया प्रयास, परिजनों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खप्टिहा कलाँ के तरौस मोहल्ले की अन्नू पत्नी मोनू उम्र 28 वर्ष ने आज सुबह भोर में जब सभी परिजन सो रहे थे उसी समय अपने घर का दरवाजा खोलकर घर के पास के ही कुआं में जान देने के लिए कूद गई। पास की ही एक महिला जो अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं उसने अन्नू को कूदते हुए देखा तो दौड़ाकर उसके परिजनों को बताया, परिजनों ने तुरंत ही खप्टिहा कलाँ चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी, पैलानी थाना प्रभारी व डॉयल 112 को जानकारी दी।
खप्टिहा कलाँ चौकी इंचार्ज ने तुरंत ही अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुँचकर, डॉयल 112 एवं पड़ोसी चंदू एवं अनुप सिंह सहित कई ग्रामीणों के सहारे किसी तरह से दिव्यांग महिला को कुआं से निकाल कर सरकारी एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ पर उसका उपचार किया गया। खप्टिहा कलाँ चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि दिव्यांग महिला की हालत गंभीर है, जिसका इलाज किया जा रहा है जिला अस्पताल में, उसके हाथ और पैर में काफी चोटे आई हैं।
राजकीय महाविद्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम हुआ
पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील के पिपरहरी के राजकीय महाविद्यालय में आज सोमवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम हुआ। जो पैलानी के उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा तथा तहसीलदार तिमराज सिंह की देख रेख हुआ। आने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक नवम्बर से 30 नवम्बर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचक का कार्यक्रम होना है। जिसकी शुरुवात आज से पैलानी की उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा व तहसीलदार तिमराज सिंह ने पिपरहरी के राजकीय महाविद्यालय से किया।
उपजिलाधिकारी पैलानी सुरभि शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा 7,13,21 तथा 28 तारीख को सभी बूथों में बीएएलओ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेगे। जहाँ पर मतदाता सम्बंधित फार्म जमा होंगे। आज से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 का शुभारंभ कर दिया गया है। एक जनवरी 2022 को 18 साल पूरे कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए ऑफलाइन, ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं।जो पूरे नवम्बर माह में पुनरीक्षण तिथियां निर्धारित कर दी गई है।
शौच के लिए जा रहे युवक की गड्ढे में गिरकर मौत
कमासिन/बांदा। थाना क्षेत्र के ग्राम वीरा निवासी अमरजीत यादव पुत्र बाबूलाल यादव उम्र 28 वर्ष तड़के शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहा था कि अचानक जल मिशन योजना के तहत पाइप डालने हेतु खोदे गए गहरे गड्ढे में पैर फिसल कर गिर गया गिरने के साथ ही ऊपर भरभरा कर मिट्टी भी गिर गई जिसमें दबकर मौके पर ही युवक की मौत हो गई है सुबह जब कुछ लोग शौच के लिए उसी रास्ते से जा रहे थे तो देखा कि अमरजीत गड्ढे में नीचे पड़ा है प्रत्यक्षदर्शियों ने बाबूलाल को सूचना दी आनन-फानन में अमरजीत को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर ने स्वजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके शव को अंत परीक्षण हेतु बांदा भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.