- पत्नी ने दबंग व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था लगातार बेपटरी होती जा रही है। पुलिस सुस्त कार्यप्रणाली से लगातार अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जसपुरा क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर पत्नी से छेड़खानी के विरोध की कीमत युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। मृतक की पत्नी ने जहां दबंग व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है तो वहीं पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाली गीता देवी ने बताया कि लगभग पांच पहले दबंग किस्म के व्यक्ति संजय सिंह ने उससे छेड़खानी की थी। जिसका विरोध जताते हुए उसके पति दिनेश कुमार साहू पुत्र बेनी प्रसाद साहू निवासी गारलकला थाना जसपुरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से संजय सिंह उसके पति को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। अचान उनके पति की मौत होने पर उन्होंने कहा कि उसी व्यक्ति ने ही उसके पति की बेदर्दी से हत्या कर दी है।
उधर पुलिस द्वारा मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही किये जाने की बात कही है। जसपुरा थाना प्रभारी से जब इस बात की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।रात में अचानक किसी गाड़ी के सामने कूद जाने से ही उसकी मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.