पुलिस व राजस्व टीम ने आम रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

पुलिस व राजस्व टीम ने आम रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ 

बबेरू/बांदा। आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ पैमाइश करा कर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम पुन निवासी रामस्वरूप पुत्र रामकृपाल प्रजापति ने तहसीलदार विपिन कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही इंद्र किशोर पुत्र राम चंद्र मिश्रा द्वारा आम रास्ते पर जबरिया अतिक्रमण किया गया है। मामले के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम गठित कर मौके पर जाकर पैमाइश कर अतिक्रमण को हटवाए जाने के निर्देश दिए गए थे। 

आज रविवार को राजस्व व पुलिस विभाग की टीम गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों की मदद से किए गए अतिक्रमण की पैमाइश लेखपाल दीपेंद्र सिंह व शिवाकांत लेखपाल द्वारा की गई जिस पर पैमाइश में पाया गया कि हरिजन आबादी पर अतिक्रमण किया गया है। पैमाइश के पश्चात जरीब रखा कर किए गए आम रास्ते के अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान कमल किशोर वर्मा, एसआई राजेश कुमार कुशवाहा, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार व गौरव वर्मा तथा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ