सदर विधायक ने शहर में चौपाल लगार सुनी जनता की समस्या

सदर विधायक ने शहर में चौपाल लगार सुनी जनता की समस्या

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। सोमवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा बांदा नगर के मर्दन नाका, निम्नीपार व खुटला मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण करने के आदेश दिये और चल रहे विकास कार्या को मौके पर जाकर देखा तथा आश्वस्त किया कि विधानसभा में सतत विकास और सतत सम्पर्क हमेशा जारी रहेगा। विधायक जी द्वारा 60 लाख की लागत से निर्मित सी0सी0 रोड व नाले का लोकार्पण किया गया। 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह (सोनू), विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, विधायक कार्यालय प्रभारी अनुरुद्ध त्रिपाठी (दद्दा) नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता(दद्दू), युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रसाद सोनी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष नायक, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष यश राज गुप्ता, नगर महामंत्री नीरज त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, इन्द्रजीत राजपूत, जितेन्द्र राज साहू, नगर मंत्री अमित साहू, लाला कुशवाहा, यशवंत सिंह, प्रकाश तिवारी (नीलू) अभिनव गुप्ता आदि समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ