अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। जिले की कोतवाली नरैनी अंतर्गत ग्राम पुकारी की पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक बांदा को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कि 3 वर्ष पहले डेढ़ किलो चांदी 12000 में पुकारी प्रधान कुकू मिश्रा उर्फ विजय के पास गिरवी रखा जो 50000 ब्याज सहित 2020 में वापस कर दिया। लेकिन पुकारी प्रधान के द्वारा मेरी गिरवी रखी हुई चांदी आज तक वापस नहीं की गई। 28 अक्टूबर 2021 को जब अपना जेवर वापस मांगने घर गए तो पुकारी प्रधान वा उसके परिवार के आधा दर्जन लोगों के द्वारा मेरे साथ मारपीट किया एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया।
मेरे द्वारा बार-बार कोतवाली के चक्कर लगाए गए लेकिन आज तक मेरा मुकदमा नहीं लिखा गया मेरा मुकदमा लिखा गया जबकि बलात्कारियों से न्याय की गुहार लगाई जा चुकी है उक्त व्यक्ति ग्राम प्रधान पुकारी बहुत ही दबंग एवं गुंडा किस्म का व्यक्ति है किसी भी समय मेरी हत्या करवा सकता है मेरे बच्चे हो सकते हैं जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जनपद के आला अधिकारियों की होगी।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.