मृतक अमन के परिजनों से मिले सपा सांसद

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद चर्चित हत्याकांड रुअमन-त्रिपाठी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और दुःख की इस घड़ी में न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करें मेडिको लीगल सेल ने भी पाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खानापूर्ति की गई है। इस पूरे प्रकरण को राज्य सभा मे उठाकर परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, पूर्व जिला महासचिव राजेन्द्र यादव, प्रबुद्ध सभा विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, धीरज मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, रोहित यादव, विपिन तिवारी आदि मौजूद रहें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ