खाद की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खाद की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बबेरु/बाँदा। बबेरू तहसील क्षेत्र के किसान खाद की समस्या से परेशान हैं लगभग एक दर्जन सोसाइटी केंद्र खाद वितरण का बनाया गया है लेकिन किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहे जिससे किसान परेशान हैं। सोमवार को बबेरू तहसील सभागार पर तहसील सभागार पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता पर तहसील समाधान दिवस का आयोजन संपन्न किया गया। जिसमें अपना दल युवा मंच के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह पटेल की अगुवाई पर लगभग एक दर्जन ग्रामीण किसान खाद की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। और खाद की समस्या का समाधान करवाने के लिए मांग किया है।

वही अपना दल युवा मंच के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह पटेल ने बताया कि हमारे बबेरू तहसील क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव पर खाद की सोसाइटी बनी हुई है। जो जगह-जगह सरकार के द्वारा किसानों को खाद मुहैया करवाने के लिए खाद मंगवाई गई है। लेकिन किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। सुबह से किसान लाइन लगाकर खड़ा हो जाता है, लेकिन शाम तक उसको खाद नहीं मिल पाती है। जिसकी समस्या को लेकर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने के लिए निर्देशित भी किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ