पैलानी तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में लौह पुरुष जयंती मनाई गई
पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वी जयंती के उपलक्ष्य में सभी विद्यालयों के बच्चों ने अपने अध्यापकों के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाल कर भारत माता तथा सरदार पटेल के नारे लगाए। प्रभात फेरी के बाद सभी विद्यालयों के अध्यापकों ने लौह पुरुष की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करने के बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलावाई। उसके साथ ही बच्चों को सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। उसके बाद खेल प्रतियोगिता, निबंध, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
युवा मोर्चा मंडल की कार्यसमिति कार्यशाला में युवा संवाद का कार्यक्रम हुआ
पैलानी/बांदा। रविवार को तिंदवारी कस्बे के प्रेम नगर स्थित एक मैरिज हाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल तिंदवारी द्वारा आयोजित मंडल कार्यसमिति कार्यशाला में युवा संवाद को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मुख्य अतिथि पारस जैन ने कहा कि हमें इतने कार्यकर्ता जोड़ कर रखना है कि सपा, बसपा के लोगों को झंडा उठाने वाला कोई ना मिले। तब एक महमूद गजनवी था, आज 4-4 सपा, बसपा, कांग्रेस के रूप में महमूद गजनवी हैं लेकिन कितने भी आ जाएं हम उनको राम बनाकर छोड़ेंगे। अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर के निर्माण का शुभारंभ तथा सर्जिकल स्ट्राइक आदि ऐतिहासिक कार्य गौरव का एहसास कराते हैं। उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति अंगड़ाई ले रही है और 2022 के विधानसभा चुनाव को हर हाल में जीतने का संकल्प भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लिया है।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मंडल कार्यशाला के युवा संवाद कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री शशांक परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश चंद्र पांडे, बांदा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ओम श्रीवास्तव, तिंदवारी मंडल अध्यक्ष भाजपा देवा त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष साबिर खान, अमित अवस्थी, अखिल पटेल, विनय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, कपिल तिवारी, विकास सोनी, दिनेश कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, लवकुश सिंह, तेज कुमार आज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी ने तहसील कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील सभागार में आज रविवार को पैलानी की उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा ने तहसील के सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। जिसमें उनके द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में भी बताया। साथ ही राष्ट्र अखंडता कायम रखने की शपथ दिलाई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कहा कि आंदोलन और निर्माण दोनों सरदार पटेल के जीवन का महत्वपूर्ण अंग रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार तिमराज सिंह सहित तहसील के सभी कर्मी मौजूद रहे।
गौरी कलाँ में अन्ना जानवर कर रहे हैं फसलों का नुकसान, किसान परेशान
पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत जसपुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत गौरी कलाँ में अन्ना जानवरों के कारण से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देशों पर शासन प्रशासन द्वारा गांव-गांव में स्थाई या अस्थाई गौशालाओं की व्यवस्था की गई है लेकिन जसपुरा विकासखंड के गौरी कलाँ ग्राम पंचायत के अंतर्गत अभी तक गौशाला की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे सैकड़ों की संख्या में जाएं भटकती रहती हैं और जहां पाया वहीं मुंह मार लेती हैं यह जानकारी देते हुए गांव के विनय तिवारी ने बताया कि अभी तक गौरी कलाँ में गौशालाओं की कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे सभी किसान परेशान हैं गौरी कलाँ के ग्राम वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर अन्ना गोवंश के लिए गौशाला की शीघ्र व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे आगे आने वाली फसल का नुकसान ना हो और फसलों को सुरक्षित रखा जा सके।
जिला प्रशासन की सँयुक्त टीम ने छापेमारी कर 13 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज
चिल्ला/बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के चिल्ला कस्बे के पास में आज जिला अधिकारी के आदेश पर बनी सँयुक्त टीम ने झापेमारी करके 13 ओवरलोड बालू से भरे ट्रकों को सीज किया। सँयुक्त टीम में जिला खनिज अधिकारी, परिवाहन अधिकारी तथा चिल्ला थाना पुलिस मौजूद रही। अचानक से ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाही होने से ट्रक चालको व उनके तक्को में हड़कंप मच गया।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.