सपा के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के द्वारा गांवो में घर-घर लगाए गए पार्टी के झण्डे


शिवम सिंह, संवाददाता 

तिंदवारी/बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशों अनुसार बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के गावों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शिव वाली निषाद द्वारा झंझरी पुरवा  खपटिहा खुर्द गज पुरवा मवई नारायण कानाखेड़ा रामपुर नारायण गाजीपुर पैलानी डेरा आदि गावो में समाजवादी पार्टी का झंडा लगाने का कार्यक्रम किया गया और जनसंपर्क किया गया। कार्यक्रम में बलराम निषाद, झंझरी पुरवा विधानसभा उपाध्यक्ष अर्जुन निषाद, खटिया खुर्द मोहन लाल निषाद, राजेश निषाद, विचित्र वीर पटेल, अवधेश निषाद, सेक्टर प्रभारी नारायण द्वारा गांव का भ्रमण किया गया। साथ ही साथ झंडा लगाने के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शिवबली निषाद द्वारा अन्ना जानवरों, खाद यूरिया डीएपी जो किसानों को नहीं मिल रही हैं इस बारे में जनता के बीच बात रखी और समाजवादी नीतियों को सभी लोगों को बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ