- कांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन का ग्राम तिंदवारा में हुआ आयोजन
बांदा। बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के तिंदवारा गांव में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष कालीचरण साहू ने की।मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि हमारी उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाएंगे व किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाएगा,बिजली का बिल हाफ किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शनि पटेल, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष सतेंद्र तिवारी नन्ना, बिलाल, द्वारीकेश मंडेला, शुशील कुशवाहा, गजेंद्र पटेल, धर्मेश सिंह, सुनीता यादव, संतोष दिवेदी, वीरेंद्र तिवारी, इरफान खान, अशोक वीर, अम्लेशा अनुरागी, चंदा देवी, सबीर सौदागर, नथु सेन, दिनेश दुवेदी, शिवाकांत मिश्रा, दीपक सिंह, छेदी लाल व संचालन राजेश गुप्ता पप्पू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.