प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा के अध्यक्ष राजवीर सिंह को सम्मानित किया गया


शिवम सिंह, संवाददाता 

जसपुरा/बांदा। जसपुरा बीआरसी प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बांदा द्वारा किया गया स्वागत सम्मान समारोह जिसमें में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बांदा के जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी एवं जिला मंत्री प्रजित सिंह एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शंकर यादव एवं जिला संयुक्त मंत्री जय दिचित का स्वागत एवं सम्मान समारोह में किया गया। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा के अध्यक्ष राजवीर सिंह को सम्मानित किया गया वही राजवीर सिंह के द्वारा जिलाध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चंद्रमोहन साहू मंत्री जसपुरा छोटे बाबू प्रजापति आशुतोष तथा सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ