- मोहल्ले वासियों में पनप रहा आक्रोश
शिवम सिंह, संवाददाता
जसपुरा/बांदा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का कार्यक्रम आए दिन किया जा रहा है स्वच्छ भारत बनाने के लिए आए दिन सरकारी कर्मचारी और खुद मुख्यमंत्री सफाई करते हैं लेकिन जसपुरा बीआरसी के अध्यापकों द्वारा मीटिंग होने के बाद कचरा कबाड़ वहीं पर फेंक दिया जाता है जिस से नाली जाम हो जाती है सफाई कर्मचारी कभी भी नहीं आते हैं जो पास में ही रहते हैं।
मोहल्ले वाले रहते है उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और खुद मोहल्ले वासी नाली व रास्ते की सफाई करते हैं जिसके चलते मोहल्ले वासियों में अध्यापकों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। मोहल्ले के ही अंकुल साहू ने बताया कि आए दिन यहां पर मीटिंग होती है जिस पर अध्यापकों के द्वारा कचरा फेंका जाता है और नालियां जाम हो जाती हैं जिससे मोहल्ले वासियों को ही नाली साफ करनी पड़ती है अध्यापकों से कहने पर धमकियां मिलती हैं।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.