ठंड को देखते हुए समाजसेवी ने जलवाया अलाव

श्रेयांश सिंह 'सूरज', विशेष संवाददाता 

जिले के सिद्धौर ब्लाक के अंतर्गत कस्बा सिद्धौर के मिल चौराहे पर पूरे मक्का वार्ड के युवा सभासद प्रत्याशी व समाजसेवी हसनैन रजा हसन व मो० इरफान के द्वारा ठंड को देखते हुए कस्बा सिद्धौर के मील चौराहे पर अलाव जलवाया गया। आने जाने वाले राहगीरों को इस ठिठुरन भरी ठंड में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था ठिठुरन भरी ठंड को देखते हुए हसनैन रजा हसन ने द्वारा मील चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को काफी आराम मिल सके और आसपास के दुकानदार भी काफी अलाव का लाभ उठाते नजर आए हैं कि आज से अलाव जलवाने का संकल्प लिया है और इस कड़ाके की ठंड व बारिश को देखते हुए अलाव जलाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ