राजेश शास्त्री, ब्यूरो चीफ
सिद्धार्थनगर। सूचना पत्र मंत्रालय द्वारा प्रेस क्लब बस्ती में आयोजित "वार्तालाप" ग्रामीण मीडिया कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता सूचना पत्र मंत्रालय के उप महानिदेशक सरोज जी व संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा सरकार आम नागरिकों के लिए शानदार काम कर रही है, किन्तु ग्रामीण पत्रकारों के हितों की अनदेखी कर रही है। किसान सम्मान निधि की तरह ग्रामीण पत्रकारों को पत्रकार सम्मान निधि के माध्यम से मानदेय दिया जाय। ग्रामीण पत्रकारों को मान्यता देने, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, परिवहन सुविधा देने की मांग की।
द्विवेदी ने कहा तहसील व ब्लाक स्तरीय पत्रकारों को सरकारी योजनाओं की सटीक सूचना देने के लिए सूचना पत्र विभाग तहसीलों, ब्लाकों व थानों में नियमित प्रेस ब्रीफिंग कराए जाने के निर्देश जारी करे। जनपद स्तरीय वीआईपी कार्यक्रमों में सूचना विभाग द्वारा ग्रामीण पत्रकारों को भी प्रेस पास निर्गत किया जाय। कार्यक्रम को बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी, चेयरमैन राजेन्द्र नाथ तिवारी, जगदीश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति, जयंत मिश्र, दिनेश पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, सुदृष्टि नारायण तिवारी, तबरेज खान, राज प्रकाश, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.