Banda News : 75 प्रतिशत मतदान कर बढ़ाये जनपद का मानः रिजवान अली



  • रोटी बैंक सोसाइटी ने ग्रामीणां को बांटे गर्म कपड़े
  • अधिक से अधिक मतदान व टीकाकरण के लिए किया जागरूक

बांदा। हाड़कंपाऊ ठंड ने लोगों को जीना दूभर कर दिया है। गरीब वर्ग के लोगों को गर्म कपड़े न होने की वजह से ठंडी ने खासा हलाकान करके रखा है। ऐसे में सामाजिक संगठनों के द्वारा की जारी मदद गरीबों के लिए मुफीद साबित हो रही है। इसी क्रम में रविवार को बांदा रोटी बैंक सोसाइटी एवं भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पपरेंदा में गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। गर्म कपड़े पाकर गरीबो की खुशी का ठिकाना न रहा। 

रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के द्वारा राहुल अवस्थी जैविक किसान के नेतृत्व में सोसाइटी अध्यक्ष रिज़वान अली व अनिल सिंह गौतम जिलाध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सहयोग से तथा पपरेन्दा ग्राम प्रधान श्रीमती रामलली सिंह की उपस्थिति में पपरेन्दा गाँव में गरीब वर्ग को ठंडक से बचाने हेतु गरम कपड़ों का वितरण किया गया।गर्म कपड़ों को पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी छलक उठी। इसके साथ ही ग्रामीणों को जिलाधिकारी के अभियान 75 प्रतिशत मतदान और कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गय। 

इस दौरान रिजवान अली ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कर जनपद का नाम रोशन करें। इस मौके अन्य लोंगों के अलावा इरफ़ान खान चाँद, मोहम्मद शमीम अब्दुल मुजीब, तुफ़ैल अहमद, मोहम्मद अतहर, शाहान अली आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ