Banda News : हार्पर क्लब में महिला ओल्ड क्लब द्वार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन



  • लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम

बांदा। लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व के मौके पर हार्पर क्लब महिला ओल्ड क्लब की महिलाओं ने एक दूसरे को पर्वों की बधाई देते हुए रंग-बिरंगे परिधान से सुसज्जित युवतियों ने नृत्य मस्ती चुटकुले के साथ खूब धमाल मचाया। महिला ओल्ड हार्पर क्लब द्वार कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पतंग सजाओ प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें महिलाओं ने बहुत ही सुंदर रूप से बनाया था महिला क्लब द्वारा हमेशा ही कुछ ना किया जाता है। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह एवं संतोष ओमर सहित सभी महिलाओं ने लोहड़ी की पूजा फेरी लगाईं। ईश्वर से सभी के लिए सुख मय जीवन की कामनाकी। 2021 में जो दुख व दहसत के कारण क्लब के महिला और पुरुषों पुरुषों को खोना पड़ा उसके लिए हृदय से वेदना प्रकट किए ।कार्यक्रम के अंत में क्लब की सचिव संतोष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ