Banda News : संक्षिप्त ख़बरों को पढ़ें मात्र दो मिनट में


दिवंगत शिक्षक विधायक के पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

  •  शिक्षक संघ ने बताया शिक्षकों का मसीहा 

बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने शिक्षकों के मसीहा, उपलब्धियों के पर्याय, लगातार 48 वर्षों तक शिक्षक विधायक रहे स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की। जनपद बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू, हिंदू इंटर कालेज अतर्रा एवं विवेकानंद इंटर कालेज नरैनी में शिक्षकों ने अपने प्रिय नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय ओम प्रकाश शर्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण कर उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। 

आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में उपस्थित माध्यमिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडे ने कहा कि शर्मा जी ने शिक्षकों को शून्य से शिखर तक पहुंचाया तथा अंतिम समय तक शिक्षक समस्याओं के प्रति क्रियाशील रहे। श्री पांडे ने कहा कि माननीय शर्मा के पद चिन्हों में चलकर हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्रीपतिराखन सिंह, जिला मंत्री रामचंद्र सोनकर पूर्व जिला मंत्री देशराज सिंह जिला उपाध्यक्ष राजा कैलाश श्री राम कृपाल मौर्य श्री अशोक कुमार द्विवेदी श्री जुगल किशोर तिवारी श्री शिवदत्त गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित रहे। हिंदू इंटर कालेज अतर्रा में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में शिक्षकों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की श्री संतोष द्विवेदी ने वेतन वितरण अधिनियम, आयोग का गठन, ट्रेजरी से केंद्र के समान वेतन आदि उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उनके संघर्ष का स्मरण किया। इस अवसर पर इकाई मंत्री अशोक कुमार श्री थानसिंह श्री बृजमोहन सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे। 

विवेकानंद इंटर कॉलेज नरैनी में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष जमुना प्रसाद पांडे की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह पूर्व जिला मंत्री आदि शिक्षक उपस्थित रहे। जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरू में माननीय ओम प्रकाश शर्मा को पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नीरज मिश्रा, हरिताकर भारतीय, ब्रजेश शुक्ला, अनूप विश्वकर्मा, धीरेन्द्र त्रिपाठी, संदीप गर्ग आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

परिवार परामर्श केन्द्र में आये चार मामले

बबेरू/बांदा। रविवार को कोतवाली बबेरू में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र में कुल चार मामले आए। जिनमें से एक का मुकदमा दर्ज करने का प्रस्ताव और मामलो मे अगली तरीख दी गई। परिवार परामर्श केंद्र में काफी दिनों से बबेरू निवासी शिवकांति पुत्री ने अपने पति बब्बू सिंह पुत्र राम आसरे निवासी प्रयागराज पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मार पीट व ससुराल न लीवा जाने का आरोप लगाया काफी प्रयास किया गया कि पति आ जाए नोटिस भी भेजी गई। 

न आने पर आज सदस्यो ने मुकदमा दर्ज करने का प्रताव करके कोतवाली में दिया गया।एक पुराने मामले में राकेश पत्नी राम देवी की पेशी हुई जो दोनो खुशी से रह रहे है।वही दो मामलो में अगली ताव में बुलाया गया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल सोनम, सदस्य सुधीर अग्रहरि, मीना भारती, सुनीता भारती, प्रीति चितांसी मौजूद रहीं।

भयमुक्त होकर मतदान के लिए किया प्रेरित

बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी एवं तथा थाना प्रभारी निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर लोगों से भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशन में जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु की जा रही कार्यवाहियों के क्रम में रविवार जनपद की पुलिस द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से बातचीत की गई तथा सूचना संकलित कर आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई। समस्त क्षेत्राधिकारीगणों तथा थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील कर रहे हैं। साथ ही बूथों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बबेरु/बाँदा। बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनवान पर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक 65 वर्षीय महिला ने बबूल के पेड़ में अपनी साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर झूल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा गया है। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अनवान गांव के जंगलों का है। जहां पर बबेरू कस्बे के औगासी रोड के रहने वाली गंगदेइया पत्नी स्व रामकृपाल अग्रहरि आज प्रातः लगभग नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनवान के जंगल में बबूल के पेड़ पर अपनी साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही ग्रामीण किसान अपने खेतों की तरफ काम पर गए, और देखा तो पुलिस को सूचना दिया। 

वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से निकाल कर पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो मृतक का पुत्र पप्पू अग्रहरी घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त किया। वहीं इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र पप्पू अग्रहरी के द्वारा बताया गया कि मेरी मां दिमाग से विक्षिप्त थी, जिससे घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा करती थी। आज सुबह घर से बाहर निकल गई, मुझे जानकारी हुई कि किसी महिला ने अनवान गांव पर फांसी लगा लिया है। 

काफी देर से घर नहीं आई थी, जिसको लेकर  अनवान गांव पर जाकर देखा तो वहां पर मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। उधर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों की सूचना आई थी, की एक महिला खेतों पर पेड़ पर साड़ी के सहारे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का पूर्व विधायक ने किया शुभारम्भ

बबेरु/बाँदा। बबेरु विधानसभा के बड़ागांव में बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन डा. राममिलन पटेल ने कराया जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विधायक विशम्भर सिंह यादव जी ने पहुँचकर खिलाड़ियों का परिचय लेकर खेल प्रारंभ करवाया साथ ही कहा कि इस तरह के खेल होते रहना चाहिए जिससे शरीर फिट रहता है और जो भी खेल प्रतियोगिता आयोजित करेगा उसको हमारा पूरा सहयोग रहेगा रायबरेली और झांसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें रायबरेली विजयी रही। 

इस दौरान छेदीलाल गुप्ता, पुत्तन सिह, ज्ञान सिंह यादव, प्रकाश पटेल, अनूप गुप्ता, अखिलेश पाल, दयाराम वर्मा, अवनीश श्रीवास्तव, कमल पाल, बाला पटेल, सदाशिव पटेल, मनोज पटेल, रुद्रदत्त पटेल, सुरेश पटेल, बोधा पटेल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 80 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

चिल्ला/बांदा। चिल्ला कस्बे के संगम इंटर कॉलेज में आज रविवार को सद्गुरु सेवा संस्थान की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 80 लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन। सद्गुरु सेवा संस्थान की ओर से क्षेत्र में लगातार निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उसी के क्रम में आज चिल्ला कस्बे के संगम इंटर कालेज में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की आँख से सम्बंधित सभी रोगों को देखा गया जहाँ पर उनको उचित इलाज व अन्य जरूरी उपकरण भी मुफ्त में दिए गए।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत परिहार ने बताया कि नेत्र शिविर में कुल 80 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे से 30 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सेलेक्ट किया गया,30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया,14 मरीजों को मुफ्त में चश्मा दिया गया। 5 मरीजों को फेको विधि से उपचार किया गया तो 5 मरीजों को सबडिसाइड किया गया। नेत्र टीम में डॉ प्रशांत परिहार के अलावा डा. श्याम द्विवेदी, डा. रोहित लखेरा, विपिन सोनी, विजय शंकर, संजय गुप्ता, मनोज शामिल रहे।

कोरोना का कहर जारी, आधा सैकड़ा मरीज मिलने से मचा हड़कंप

बांदा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष उपाय नहीं किए गए हैं। महज खानापूरी ही की जा रही है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में अब तक सर्वाधिक 51 कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। यह पाजिटिव केस पूरे जिले में हैं। अलबत्ता संक्रमण अब घातक साबित हो सकता है। अब तक सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 168 हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर ने अब तेजी पकड़ ली है। अब तक पूरे जिले में 168 पाजिटिव केस सक्रिय हैं। हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से संक्रमण की रफ्तार एकबारगी तेज हो गई है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 51 पाजिटिव केस मिले हैं।

पाजिटिव केस जहां मिले हैं, इनमें नरैनी, तिंदवारा, बबेरू, स्योढ़ा और अकेले 47 बांदा शहर के हैं। मेडिकल कालेज, बलखंडीनाका, स्वराज कालोनी, कालूकुआं और सिविल लाइन में भी पाजिटिव केस मिले हैं। 10 मरीज होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 443 हेल्थ वर्कर और 259 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के 366 लोगों को सतर्कता डोज यानी कि बूस्टर डोल लगाई गई है। इधर, कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इसकी रोकथाम के लिए इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महज कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। अगर यही हालात रहे तो कोरोना संक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है।

अवैध शराब की बिक्री के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुचलके में आरोपी को किया रिहा 

पैलानी/बांदा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बाँदा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, सीओ सदर के कुशल पर्यवेक्षण व चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजधर यादव व उनके सहयोगी कांस्टेबल ओम मौर्य को मुखबिर से जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के महेन्दू गांव में नरेश कुशवाहा उर्फ छोट्टन पुत्र रामऔतार घर से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। जहाँ पर उपनिरीक्षक राजधर यादव व सहयोगी कांस्टेबल ओम मौर्य ने नरेश कुशवाहा के घर में छापा मारा जहाँ पर एक पिपिया मे 10 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त को 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया। जहां पर वैधानिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को मुचलके पर रिहा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ