- अवैध चिप्पड़, गांजा के कारोबारियों पर कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं की गई कार्यवाही
- चंद्र प्रकाश शुक्ला नामक किसी पत्रकार ने जान से मारने और मुंह मे सुवर कटवाने के साथ पाकिस्तान भिजवाने की दी धमकी
राशिद अली मंडल ब्यूरो चीफ
श्रावस्ती/बहराइच। देवीपाटन मंडल के जनपद बहराइच और श्रावस्ती में अवैध काला जहर गांजा, चिप्पड़ की सैकड़ों दुकानें खुलेआम चल रही हैं जहां पर काला जहर बेचकर लोगों की जिंदगी खोखली की जा रही है और संचालक अपनी तिजोरियों को भरने में लगे हुए हैं और जिनके कंधों पर समाज की बुराई खत्म करने की ज़िम्मेदारी है वही रक्षक काला कारोबार करने वाले लोगों के रक्षक बनकर काम कर रहे हैं आप श्रावस्ती और बहराइच के जनपदों के किसी भी क्षेत्र में निकल जाएं और जो भी छोटा या बड़ा चौराहा दिखे तो वहां पर यह अवैध काले कारोबार की दुकान जरूर दिख जाएगी जब आम जनता और मीडिया को यह सब दिख जाता है तो आबकारी विभाग तथा पुलिस के अधिकारियों को यह सब कैसे नहीं दिखता है सूत्र बताते हैं कि यह काले जहर का कारोबार इन दोनों विभाग की सरपरस्ती में चलता है जिसका ताज़ा उदहारण अभी जनपद श्रावस्ती में देखने को मिला है।
हमारे प्रतिनिधि को कई दिनों से इस अवैध कारोबार की शिकायत मिल रही थी इसी के तहत जब हमारे प्रतिनिधि ने श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के चौकी बदला के निकट बैजनाथ पुर प्राथमिक विद्यालय के सामने चल रही अवैध चिप्पड़, गांजे की दुकान स्थलीय कवरेज किया वीडियो, फ़ोटो बनाई तो चिप्पड़ गांजा बेच रहे व्यक्ति ने कहा कि कुछ नही होगा चाहे चौकी पर जाकर इसकी शिकायत कर लो तो हमारे प्रतिनिधि चौकी पर पहुँचे और वहां पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को वीडियो और फ़ोटो दिखाकर इसकी जानकारी दी तो पुलिस कर्मियों ने चौकी प्रभारी से बात करने को कहा तो चौकी प्रभारी को फोन किया गया तो उन्होंने इस प्रकार की कोई भी जानकारी होने से इनकार किया दूसरे दिन सम्पर्क किया तो चौकी प्रभारी इंद्र सेन सिंह चिप्पड़ ,गांजा के माफिया के बचाओ में नज़र आए बोले कि भांग का ठेका है चिप्पड़ ,गांजा नही बिक रहा है।
जब इस सम्बंध में जिला श्रावस्ती के आबकारी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को जांच की ज़िम्मेदारी दी जब आबकारी निरीक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने यह कबुल किया कि विद्यालय के सामने सरकारी भांग का ठेका नहीं है अन्य स्थान पर है जब जनपद के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया गया तो उनको भी चौकी प्रभारी ने गुमराह करते हुए रिपोर्ट दी कि सरकारी भांग का ठेका है पुलिस तो इस अवैध कारोबारियों के बचाओ में थी ही अब आबकारी विभाग भी बचाओ में आ गया है और फ़ोटो तथा वीडियो को फर्जी करार देते हुए आबकारी निरीक्षक बोल रहे हैं कि मैंने जांच की है तो माल बरामद नही हुआ है।
अब सवाल यह है कि जिसको वहां से महीना मिलता होगा तो उसे माल कैसे मिल सकता है यहां पर यह मिशाल सटीक बैठती है कि दूध की रखवाली बिल्ली को दे दी जाए उक्त प्रकरण में गोपनीय तरीके से जांच किसी अन्य विभाग से कराई जाती तो सच्चाई सामने आ सकती थी बताते चलें कि इस प्रकार की अवैध कारोबार की अधिकतर दुकानें या तो किसी चौकी के आस पास चलती या किसी थाने के पास में फिर यह अवैध कारोबार पुलिस की नज़र से कैसे बचा रहता है किसी स्थान पर पुलिस और आबकारी विभाग के साथ ही किसी सफेद पोशों की सरपरस्ती होती है या तो किसी तथाकथित पत्रकार की सरपरस्ती होती है बदला चौराहा के अतिरिक्त चिछड़ी चौराहा, गल्ला मंडी बहराइच चौकी के बगल में आसाम रोड, रिसिया मोड़, रिसिया बाजार, मटेरा बाजार, इमामगंज नहर के पास, अम्बवा चौराहा, बाबागंज, मोतीपुर, आदि स्थानों पर एक ही व्यक्ति की दुकान संचालित दिखी खुलेआम यह काला जहर बेचा, खरीदा जा रहा है मीडिया कर्मी कवरेज करते हैं उनको सब कुछ दिखता है मगर हमारे समाज के रक्षक पुलिस और आबकारी विभाग के ज़िम्मेदार लोगों को तो कुछ भी दिखाई नहीं देता है।
सिक्कों की चमक ने इनकी आंखों को बंद कर दिया है बहुत गंभीर और सोचनीय विषय है कि बदला चौकी की इस अवैध दुकान का खुलासा होता है बराबर समाचार प्रकाशित किया जा रहा है उच्च अधिकारियों को ट्वीट के साथ ही व्हाट्सएप भी हो रहा है मगर मज़ाल है कि अब तक कोई भी कार्यवाही की गई हो पुलिस विभाग के साथ ही आबकारी विभाग भी यह काला कारोबार को करने वाले लोगों को बचाने में अपनी पुरी शक्ति लगाए हुए है अब जब जिसके ऊपर इस प्रकार के कार्य पर अंकुश लगाने की ज़िम्मेदारी है वही जब बचाओ में लग जाएंगे तो किस प्रकार से समाज मे इस प्रकार की बुराई का खात्मा होगा काला जहर का कारोबार करने वाले दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करते जा रहे हैं उसी में पुलिस और आबकारी विभाग भी मौज उड़ा रहा है ।
चंद्र प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति ने दी जानमाल की धमकी
प्रकाशित हो रही खबर को लेकर किसी चंद्र प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति जो खुद को जनता टीवी का बहराइच -श्रावस्ती रिपोर्टर बताया ने मोबाइल नंबर 8299886224 हमारे प्रतिनिधि के नम्बर 9918679860 पर फोन करके खबर प्रकाशित करने के लिए जान माल की धमकी दी फोन करके बोला कि बीजेपी की सरकार हैं तुम्हारे मुंह मे सुवर कटवाकर पाकिस्तान भिजवा दूंगा जान माल की धमकी देने के साथ में भद्दी भद्दी गालियां दी है इससे हमारे प्रतिनिधि को जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया है पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से जान माल की हिफाजत की गुहार लगायी है ज्ञात हो कि हमारे मंडल ब्यूरो पत्रकार संघ इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं ।
इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दी जानकारी
दबंग व्यक्ति चंद्र प्रकाश शुक्ला द्वारा दी गई गाली गलौज और जानमाल की धमकी देने की जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती को इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली प्रकरण से अवगत कराने के लिए फोन किया तो उनसे बात नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ से बात होई प्रदेश अध्यक्ष उन्हें प्रकरण की जानकारी के साथ फोन आए हुए नंबर और उस की डी पी पर लगी फ़ोटो उपलब्ध कराई है पी आर ओ ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.