Banda News : 75 प्रतिशत से अधिक करें मतदान, बढ़ाये लोकतंत्र की शान - डीएम

  • जिलाधिकारी सहित एक सैकड़ा अधिकारियों ने गोद लिये गांवों में मतदान के प्रति किया जागरूक
  • डीएम ने ग्रामीणों से जानी समस्याएं, बच्चों को बांटी टाफियां

बांदा। प्रशासन पोषण पाठन अभियान के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्य हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुराग पटेल ने गोद लिये विद्यालयों में 101 अधिकारियों को बनाया मतदाता जागरूकता का ब्रांड एम्बेसडर तथा स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी अपने गोद लिये गॉव डिंगवाही एवं कतरावल के बने सुपर ब्रांड एम्बेसडर के तहत उसी के क्रम में आज जिलाधिकारी सहित 101 अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने गोद लिये गॉव में मतदाता जागरूकता एक उत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें ग्राम प्रधान, सचिव, आशा, ए0एन0एम0, महिला मंगल दल, पुरूष मंगल दल सम्बन्धित गॉव के विद्यालय के शिक्षक, रसोईयां, स्वयं सहायता समूह की महिलायें सहित ग्रामवासियों ने कम्पोजिट विद्यालय कतरावल से मतदाता जागरूकता हेतु पूरे गॉव में भ्रमण कर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से 75 प्रतिशत प्लस हो मतदान बढे लोकतंत्र की शान की तर्ज पर इस बार का चुनाव सकुशल सम्पन्न कराना है और लक्ष्य को प्राप्त करना है। 

उन्होंने 75 प्रतिशत प्लस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गणमान्य व बुद्धिजीवी नागरिकों को इस अभियान में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए तथा समाज के सभी वर्गों का सहयोग इस अभियान में प्राप्त करने के लिए जनसामान्य से अपील की है। उन्होंने बताया कि आम जनता से सम्पर्क एवं संवाद के लिए 469 ग्राम पंचायतों में यह लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है और जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। 75 प्रतिशत प्लस मतदान के लक्ष्य को र्प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, विकासखण्ड वार, ऑगनबाडी कार्यकत्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलायें, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, लेखपाल एवं ग्रामीण सहित लोग इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने गॉव के गरीब, असहाय एवं बूढे सात व्यक्तियों को फगुनियां, करूवा, कल्लू, केदार, शिवधनी, कल्लू आदि को कम्बल ओढाकर जिलाधिकारी ने ठण्ड से बचने की अपील की। इसके बाद जिलाधिकारी गॉव भ्रमण करते समय पूर्व प्रधान की पत्नी राजाबाई जो मठ्ठा मथ रही थी जिलाधिकारी जाकर स्वयं मठ्ठे को मथा और उनसे उनकी समस्यायें पूंछी और आश्वासन दिया कि जो भी समस्यायें है उनका निस्तारण किया जायेगा। इसके बाद गॉव के छोटे-छोटे बच्चे मतदाता जागरूकता उत्सव को देखते हुए साथ में चल पडे उनमें से एक बच्ची राधा देवी को जिलाधिकारी ने ब्रांड एम्बेसडर का नाम दिया और सभी बच्चों को दुकान से लेकर स्वयं टाफियां वितरण करवायी। टाफियां पाकर बच्चों के चेहरो पर जो मुस्कान थी वह बहुत ही अच्छा लगा और उपस्थित ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी का हल्दी का टीका व माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि आज तक हमारे बीच में इस तरह के जिलाधिकारी कभी नही आये जो घर-घर जाकर कुण्डी खटखटाकर ग्रामवासियों को टीकाकरण से आच्छादित करा रहे हैं और मतदान प्रतिशत बढाने की अपील भी कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने माइकिंग करते हुए तथा तालियां बजाते हुए नारे दिये कि ‘‘मतदाता को जगायेंगे, 75 प्रतिशत प्लस मतदान करायेंगे’’ ‘‘वोट करेंगे-वोट करेंगे, दारू मुर्गा पर चोट करेंगे’’ ‘‘शत्-प्रतिशत मतदान है, लोकतंत्र की शान है’’ ‘‘मम्मी-पापा बूथ पर जाना, अपना वोट डाल के आना’’ ‘‘दादा-दादी बूथ पर जाना, अपना वोट डाल के आना’’ ‘‘सारे काम छोड दो, 23 फरवरी को वोट दो’’ ‘‘सब काम छोड देई, चला सखी वोट देई’’  जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त स्लोगन के माध्यम से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को 75 प्रतिशत प्लस मतदान कराने के लिए जनपद में एक अलख जगायी है और मतदाता जागरूकता उत्सव का माहौल बनाया है और अपील किया है कि जनपद में 75 प्रतिशत प्लस मतदान कराकर जनपद में कतरावल गॉव का नाम रोशन करें।

मतदाता जागरूकता कार्य में लगे 101 ब्रांड एम्बेसडर अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या मुख्य विकास अधिकारी बडोखर खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधौरा, अपर जिलाधिकरी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी कम्पोजिट बडबगनी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0 सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय जौरही, उप जिलाधिकारी अतर्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय एैचवारा, उप जिलाधिकारी बबेरू प्रा0वि0कांजीटोला, उप जिलाधिकारी पैलानी जसपुरा प्रा0वि0चन्दवारा, उप जिलाधिकारी नरैनी प्रा0वि0पल्हरी,  संजय अग्रवाल प्रभागीय वनाधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय बेला पुरवा, हुबलाल परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 उच्च प्राथमिक विद्यालय गोयरा मुगली, रवि किशोर त्रिवेदी जिला विकास अधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय पचुल्ला, एस0के0 बघेल उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरवा, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह प्रा0वि0 जमरेही, रामपाल सिंह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रा0वि0 लामा, राकेश जैन जिला बचत अधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय गजनी, श्रीमती गीता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रा0वि0 मवई बुजुर्ग जिलाधिकारी सहित 101 अधिकारियों द्वारा अपने-अपने ग्रामों में जाकर उपरोक्त मतदाता जागरूकता कार्य अपनी टीम सहित सकुशल सम्पन्न कराया गया। मतदाता जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम में उपस्थित डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार सहवाल, प्रधानाचार्या, प्रधान राजू सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अधिकारी व कर्मचारी एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ