किसी भी दुकानदार के सामने कूड़ा मिलने पर होगी कार्यवाहीः आयुक्त

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ 

  • आयुक्त ने नगर भ्रमण कर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

बांदा। सोमवार को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा द्वारा नगर का भ्रमण करके साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ में नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश यादव भी मौजूद रहे। आयुक्त के द्वारा दुकानों के सामने डस्टबिन न रखने एवं पान गुटखा एवं कूड़ा करकट डालने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में दुकान के सामने कूड़ा करकट नहीं होना चाहिए। प्लास्टिक की पन्नी गुटका अन्य सामग्रियों के पैकेट कूड़ा करकट होने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

आयुक्त महोदय नगर मजिस्ट्रेट बांद एवं अधिकारी बाधा को कठोर निर्देश दिया कि एक बार समझाने के बावजूद भी जो दुकानदार डस्टबिन दुकान के सामने नहीं रख रहे हैं और उनके द्वारा कूड़ा प्लास्टिक पन्नी अखबार गंदगी फैला कर शहर को गंदा किया जा रहा है उन्हें किसी भी स्थिति में छोड़ा ना जाए और उनके विरूद्ध चालान की कार्रवाई किया जाए यह जुर्माना नहीं देते हैं तो न्यायालय में उनके विरुद्ध पंजीकृत कराया जाए माननीय आयुक्त महोदय के उपरोक्त आदेश के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट केशव गुप्ता व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका तत्काल तत्काल सक्रिय हुए और डोर टू डोर जाकर के दुकानों का सर्वेक्षण किया गया।

जिन दुकानदारों ने कूड़ा करकट रखा हुआ था उन्हें कठोर चेतावनी दी गई कि वह उसे साफ करें इसके बावजूद इन दुकानदारों ने कूड़ा करकट डस्टबिन आदि मैं नहीं डाल रहे थे और दुकान के सामने गंदगी पाई गई उनके विरुद्ध जुर्माना वसूली की कार्यवाही हेतु नोटिस दी गई है नगर में स्टेट बांदा केशव गुप्ता ने बताया कि अभियान शहर में लगातार चलता रहेगा लोगों से साफ सफाई रखने एवं दुकान के सामने कूड़ा करकट में डालने की अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ