Banda News : दलजीत सिंह ने थामा भाजपा का दामन


  • डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

बांदा। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से टिकट के दावेदारां ने टिकट हथियाने के लिए पूरी जोर आजमाइश के दौर जारी है। तिंदवारी विधानसभा से सीटिंग विधायक ब्रजेश प्रजापति के पूर्व मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य के साथ सपा में चले जाने से अब बदले हुए राजनैतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने भाजपा में शामिल होकर सबको चौंका दिया है। अब कयास लगाये जा रहे हैं। दलजीत सिंह ही तिंदवारी विधानसभा सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

सोमवार को भाजपा मुख्यालय लखनऊ में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे दलजीत सिंह को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में शामिल करने की घोषणा करते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई है। दलजीत सिंह के अलावा कई अन्य जनपदों के लोगों ने भी अपने दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता सोमवार को ग्रहण की है। अब दलजीत के भाजपा में चले जाने से तिंदवारी विधानसभा के टिकट मिलने की उनको संभावना बढ़ गई है। ऐसे में अन्य उम्मीदवारों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ देखी जा सकती हैं। अब देखना यह है कि भाजपा तिंदवारी से अपना उम्मीदवार किसे बनाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ