मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के सक्रिय कार्यकर्ताओ को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, लोगो ने दी बधाई

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सहमति पर हुए मनोनीत 

श्रेयांश सिंह 'सूरज', विशेष संवाददाता 

बाराबंकी जिले में समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में नए कार्यकर्ताओ शामिल किया गया है समाजवादी पार्टी ने लवकुश यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर  मवैय्या निवासी हरि  प्रकाश तिवारी को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी नियुक्ति किया गया है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नामित किया गया।सपा अध्यक्ष के अनुमोदन पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शाफे ज़ुबैरी ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए सक्रिय कार्यकर्त्ता दरियाबाद निवासी लवकुश यादव व मवैय्या निवासी हरि प्रकाश तिवारी को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर बधाई देने वालो में पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, प्रदेश सचिव राजेश शुक्ला, अशीर किदवई, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, सलमान वारसी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह सुमित यादव राजा, गौतम रावत चेयरमैन प्रति. अदनान चौधरी जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, कामता यादव विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सिंह आदिल काजमी, पूर्व मंत्री समोद यादव संजना पटेल समेत अन्य लोगो ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ