घरेलु विवाद के चलते छात्रा ने गोली मारकर की आत्महत्या, चचेरे भाईयों ने अधेड़ किसान पर किया हमला, किशोरी झुलसी

प्रतिकात्मक चित्र

  • मां की डांट से नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम
  • बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की घटना

बांदा। मां की डांट से नाराज छात्रा ने कमरे के अंदर अवैध तमंचे से पेट में खुद को गोली मार ली। इससे वह लहूलुहान हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां चिकित्सकों ने देखने के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी ने परिजनों से पूछतांछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बिसण्डा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी खुशी (17) पुत्री संजय सिंह ने बुधवार की दोपहर कमरे के अंदर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में लगी, वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां ने देखा तो वह लहूलुहान हालत में तड़प रही थी। आनन-फानन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर सीओ सिटी राकेश सिंह हमराहियों के साथ अस्पताल पहुंच गए। परिजनों से पूछतांछ की। मृतका की मां मीना सिंह ने बताया कि खुशी मुरवल स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। बुधवार की सुबह वह सुबह से देर से जागी। 

इस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे वह नाराज हो गई थी। महाशिवरात्रि नजदीक होने के कारण खुशी और उसकी छोटी बहन ईशा घर की साफ-सफाई कर रहे थे। पता नहीं उसके दिमाग में क्या सूझा कि उसने घर में रखे अवैध तमंचे को उठा लिया और सटाकर पेट में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। उसने यह भी बताया कि कुछ वर्ष पहले लखनऊ से गाड़ी लेकर ओला ड्राइवर आया था। वह आंगन में लेटा हुआ था, उसकी गोली मारकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। रंजिश के चलते अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखे रहते थे। इसी तमंचे से छात्रा ने गोली मार ली।

चचेरे भाईयों ने अधेड़ किसान पर किया हमला, दूसरी घटना में युवक पर हुआ हमला

बांदा। खेत से घर लौट रहे किसान पर चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे किसान लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक बताकर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार का पुरवा में भी एक युवक पर थारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के रामलाल का पुरवा निवासी संतोष (58) पुत्र सौखीलाल मंगलवार की शाम खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने बताया कि मेड़ में रास्ते को लेकर चचेरे भाई से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर चचेरे भाई ने संतोष पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। 

वहीं, कोतवाली क्षेत्र के किलेदार का पुरवा निवासी छुट्टन (35) पुत्र कल्लू मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गले में धारदार हथियार लग जाने से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया कि वह पल्लेदारी करता है। पुलिस का कहना है कि उसे अछरौड़ गांव के समीप एक्सप्रेस-वे में घायल अवस्था में पड़ा पाया गया। उसके गले में चोट के निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है।

किशोरी झुलसी

बांदा। गर्म पानी गिर जाने से किशोरी झुलस गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसका उपचार किया जा रहा है। शहर के अलीगंज मुहल्ला निवासी लक्ष्मी उर्फ अंजली (17) पुत्री मइयादीन बुधवार की दोपहर भगौने में रखा गर्म पानी फेंक रही थी, वही पानी उसके ऊपर पड़ गया, जिससे वह झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य खबरों को पढ़ें : ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, सीडीओ के मनाने के बाद सात घण्टे बाद माने मतदाता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ