डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज करेंगे जनसभा
- हेलीकाप्टर के द्वारा पहुंचेंगे जनसभा स्थल
बांदा। बबेरू विधानसभा में सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के पक्ष पर हेलीकाप्टर के द्वारा बबेरू कस्बे पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। वही निरीक्षण करने के लिए क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा भी पहुंच कर जायजा लिया है। बबेरू कस्बे के गायत्री मंदिर के पीछे पड़े मैदान पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के समर्थन में 14 फरवरी दिन सोमवार को हेलीकॉप्टर के द्वारा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां जोरों से की जा रही है।
वही हेलीपैड पर मजदूर लगाकर दुरुस्त किया जा रहा है। चारों तरफ बैरी गेटिंग की जा रही है, स्टेज बनाया जा रहा है जिसकी तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, विनय तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय, पंकज द्विवेदी, राम नरेश मिश्रा, रविंद्र कुमार, राजा दीक्षित, सुधीर अग्रहरि, मोहनलाल कुशवाहा, सन्तोष कुशवाहा अजमेर खान सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को बनाने में दे अपना योगदानः प्रकाश
- भाजपा प्रत्याशी ने किया डोर-टू-डोर कैम्पेन
बांदा। जिले में चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रमुख राजनैतिक दलां का जनसम्पर्क अभियान जारी है। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी के द्वारा क्षेत्र में लगतार अपनी टीम के साथ जनसम्पर्क किया जा रहा है। इस मौके पर उनको द्वारा जनता से लगतार दूसरी बार विधायक बनाकर विधान सभा पहुॅचाने की अपील की जा रही है। जनता द्वारा उनके कार्यकाल मे किये गये कार्या की सभी लोग प्रशंसा की जा रही है। शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने सहयोगियों के साथ शहर के मोहल्ला क्योटरा, मुक्तिधाम, शम्भूनगर, जेल रोड तथा स्वराज कालोनी में डोर टू डोर कैम्पेन किया। विधानसभा चुनाव 2022 मे आने वाली 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिये बांदा के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के महापव्र मे सहभागिता करते हुये एक भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त, बिना पक्षपात, भेदभाव रहित व प्रदेश को विकास के पथ पर गतिमान रखने के लिये मजबूत भाजपा सरकार बनाने मे सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर नगरवासियों ने भाजपा प्रत्यासी द्वारा पिछले पांच वर्षा मे किये गये विकास कार्य की सराहना करते हुये इनको पूरा सहायोग देने का आश्वासन देने के साथ क्षेत्रीय जनता ने भाजपा सरकार द्वारा पांच वर्ष में लगातार बांदा के विकास और मजबूत कानून व्यवस्था से खुश होकर उनका भब्य स्वागत करते हुये भाजपा को बोट और समर्थन का विश्वास दिलाया। इसी प्रकार इसी प्रकार ब्यापार मण्डल प्रकोष्ठ क पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक टोली शहर के कान्हा कुंज, गायत्री नगर और कृष्णकुंज के आसपास स्थित व्यापारियों से जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी और भाजपा के पक्ष मे मतदान और जनसमर्थन की अपील की जिसमे सभी व्यापारियों ने भाजपा प्रत्यासी के पक्ष मे समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
इसके अलावा भाजपा पूर्व जिलापंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी व महिला कार्यकर्ताओं ने भी बांदा विधानसभा के ग्राम जखनी के साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों मे भ्रमण कर महिलाओं और क्षेत्रीय जनों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये भाजपा के संकल्प पत्र की जानकारी दी जिसमे सभी क्षेत्रीय जनो ने अपना विश्वास जताते हुये वोट तथा भारी समर्थन का भरोसा दिलाया। इस पूरे जनसम्पर्क और भ्रमण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह (सोनू भईया), शिवपूजन गुप्ता, मनोज पुरवार पंकज रैकवार, श्याम सिंह (एड0), पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, अनुरुद्ध त्रिपाठी (दद्दा, राकेश दद्दू, नगर महामंत्री नीरज त्रिपाठी, लखन राजपूत, सत्यप्रकाश सर्राफ, मनोज जैन, किशोर बाजपेयी, सौरभ गुप्ता, राहुल सिंह, अनिल सिंह, रजोल मिश्रा, प्रज्जवल चौरसिया, अंकित बासू, आशीष गुप्ता, अजय अवस्थी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.