- निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली प्रधानाध्यापक
बांदा। ग्राम पंचायत बदौसा, बीआरसी,नरैनी अंतर्गत प्रा0वि0 का निरीक्षण सुबह 8.46 बजे ग्राम प्रधान सरोज सोनकर द्वारा किया गया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक विनीता गुप्ता अनुपस्थित रही। सहायक अध्यापक आरती पांडेय शि0मि0 राजकुमार व सुनीता उपस्थित पाई गई। पत्र व्यवहार रजिस्टर विद्यालय में नही मिला वह मैडम अपने ही पास रखती है।एक महिला अध्यापक अवकाश पर बताया गया। स्कूल में कुल 33 बच्चे उपस्थित थे।विनीता गुप्ता द्वारा कई माह से बच्चों से झाड़ू लगवाना, मिड डे मील में गड़बड़ी, व विद्यालय में अनुपस्थित रहने, बच्चों के भविष्य के प्रति जिमेदार न होना, बच्चों का पैसा अन्य के खाते में डालकर उसका गलत इस्ते माल करने की शिकायत मिल रही हैं।
जो अत्यंत गम्भीर मामला है। विद्यालय में पत्र व्यवहार रजिस्टर न उपलब्ध होने पर ग्राम प्रधान सरोज सोनकर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सम्बोधित शिकायती प्रार्थना पर प्रधानाध्यापक के माध्यम से भेजकर तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग की है। शिकायती पत्र आज को सहायक अध्यपक आरती पांडेय को प्राप्त कराया गया है। साथ ही बताते चले कि आदेश खाता परिवर्तन की कार्यवाही आज तक प्रधनाचार्य द्वारा नही की गई है।
ग्राम डढ़वामानपुर में लगा गंदगी का अंबार, बढ़ रहा मच्छरों का आतंक https://t.co/0OCxTdetOJ pic.twitter.com/dnmvEPbT8Q
— ईस्ट न्यूज़ 24X7 (@eastnews24x7) March 1, 2022
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.