श्रेयांश सिंह सूरज, विशेष संवाददाता
बाराबंकी जिले के विधान परिषद के चुनाव की पहले राउंड की मतगणना से ही भारी बढ़त लेते हुए अंतिम परिणाम में 2272 वोट पाकर 1745 वोटों से भाजपा उम्मीदवार अंगद कुमार सिंह ने विधान परिषद सीट जीतकर राजनीति की लंका में अपना पांव जमा कर जनपद का इतिहास अपने नाम दर्ज किया। जनपद बाराबंकी में भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह एतिहासिक जीत दर्ज कराते हुए इतिहास रच डाला अभी तक कभी भी भाजपा एम एल सी की जीत नही हुई थी। वहीं सपा प्रत्याशी व अखिलेश यादव के चहेते राजेश यादव राजू को 527 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राम धीरज को भी सात वोट मिले तो वहीं 21 वोट अवैध घोषित हुए। परिणाम घोषित करते हुए जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने अंगद सिंह को प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी।
मतगणना से लेकर परिणाम घोषित करने तक राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद सभी ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और विजयी अंगद कुमार सिंह को फूल मालाओं से जगह जगह जोरदार स्वागत कर बधाई दिया।अंगद कुमार सिंह की जीत से पूरे जनपद के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने अंगद सिंह को बधाई दी और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता ने स्वीकार किया है।
सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ा है। इस भरोसे को अंगद सिंह और मजबूत करेंगे। अंगद कुमार सिंह ने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस भरोसे के साथ मुझे चुना गया है, मैं भरोसे को मजबूत रखूंगा और सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का काम करूंगा। बनीकोडर ब्लॉक सहित दरियाबाद विधानसभा में जबरदस्त उत्साह देखा गया लोगो ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर विजय प्राप्त की खुशी मनाई।
पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, प्रधान राजेश मिश्रा, विवेक प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद राकेश कुमार सिंह मुन्ना, भाजपा नेता इंद्रप्रताप सिंह, प्रधान बाजपुर पिंकू सिंह, प्रधान रतौली महावीर सिंह रिंकू, कमलेश वर्मा, लल्ला यादव,सहित भाजपा कार्यकर्ताओ व ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.