टॉप- 5 न्यूज : महिलाओं को सेहत से जुड़ी हुई चीजो को बताकर डाइटिशियन ने किया अगाह



अवैध खनन पर आवाज बुलंद करेगी ‘केन नदी बचाओ संघर्ष समिति’

  • बैठक में समिति का हुआ गठन

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बाँदा। केन नदी की जलधारा से प्रतिबंधित भारी मशीनों से लगातार हो रहें अवैध खनन पर पूर्णरूप से रोक लगाकर नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण बैठक कर ‘केन नदी बचाओ संघर्ष समिति’ का गठन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशासन कार्यवाही के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर रहा जबकि नदी की जलधारा से लगातार प्रतिबंधित मशीनों द्वारा रात दिन अवैध खनन किया जा रहा हैं।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि केन नदी बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मण्डल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर प्रतिबंधित मशीनों से पूर्णरूप से खनन बन्द कराकर पूर्व की तरह मजदूरों से कार्य कराने के लिए मांगपत्र देगा जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए बून्द बून्द पानी को न तरसना पड़े। जिला अधिवक्ता सभा के महासचिव राकेश सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं है हम सब को अपने भविष्य को ध्यान में रखकर केन नदी को बचाने के लिए जल योद्धा बनना होगा और जनआंदोलन की तैयारी में सभी लोग जुट जाएं वरना भविष्य में पानी के लिए युद्ध होगा।

रेलवे से रिटायर्ड स्टेशन मास्टर ब्रज बिहारी दीक्षित व अनिल द्विवेदी ने कहा कि जीवनदायनी केन नदी को यदि बचाया नहीं गया तो भविष्य में बहुत ही गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे बालू माफियाओ ने 50 फिट से अधिक गहराई तक केन नदी को खोद कर बालू खनन कर लिया है।अधिवक्ता विक्रांत सिंह, देवप्रसाद अवस्थी, आदित्य सिंह ने कहा कि जब तक प्रतिबंधित मशीनों से खनन बन्द नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन चलता रहेगा और जन आंदोलन के लिए लोंगो को जागरूक किया जाएगा। अखंड विप्र एकता मंच के अध्यक्ष अभिषेक बाजपेई एवं अनिल तिवारी ने कहा कि धुलाई सेंटरों व पानी के आर.ओ. प्लांटो का 60 प्रतिशत पानी बर्बाद होता है वहां रिचार्ज की व्यवस्था होनी चाहिए।

इस अवसर पर शिवपूजन निषाद, कुलदीप पटेल,चुन्नू सिंह, राकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, साधू विश्वकर्मा, राहुल निगम, रमेश सिंह, सूरज विश्वकर्मा, नीरज द्विवेदी, धर्मेन्द्र तिवारी, अमित कुमार, सोनल जैन, प्रज्जवल नायक, गोविन्द मिश्रा, सुनील शुक्ला, कुलदीप त्रिवेदी,लक्ष्मीकांत शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, सुमित यादव, दिलीप सिंह मुनिराज सिंह, आशुतोष पांडेय, नंदकिशोर अवस्थी, सुरेन्द्र शुक्ला, उमाशंकर त्रिपाठी, शिवदत्त त्रिपाठी, ब्राम्हानंद पाण्डेय, धीरेन्द्र दीक्षित, राघवेंद्र सिंह आशीष तिवारी, रवि पाण्डेय, नीरज द्विवेदी, शुभम तिवारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।

भाजपाईयों ने सुनी पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात

  • आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लिया संकल्प

तिंदवारी (बांदा)। तिंदवारी मंडल के बूथ नंबर 229 संतोषी नगर में प्रत्येक बार की तरह आयोजित, आकाशवाणी पर रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ समिति सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने सुना और आजादी के अमृतकाल की 75 वीं वर्षगांठ पर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कस्बे के संतोषी नगर बूथ नंबर 229 अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल मंत्री डॉक्टर गोपाल दास गुप्ता के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में बूथ समिति तथा बूथ में निवास करने वाले प्रमुख लोगों की उपस्थिति में आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी के काले दिनों को याद किया। उन्होंने देश के युवाओं से गंभीर सवाल पूछते हुए और उनसे सवाल पर सोचने का आग्रह करते हुए कहा कि क्या आपको पता है कि आपके माता-पिता जब आपकी उम्र के थे तो एक बार उनसे जीवन का भी अधिकार छीन लिया गया था। आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है? यह तो असंभव है। 

लेकिन मेरे नौजवान साथियों, हमारे देश में एक बार ऐसा भी हुआ था। मोदी ने कहा कि अत्याचारों के बावजूद लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बिल्कुल भी नहीं डगमगाया। पीएम मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र, खेल, भारत की परंपराओं और संस्कृति में स्टार्ट अप की बढ़ती संख्या जैसे कई अन्य विषयों पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में नागरिकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजू सिंह फौजी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हिम्मत सिंह तथा चंद्र भूषण सिंह पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, सेक्टर संयोजक श्यामू गुप्ता, बूथ अध्यक्ष केशव कुशवाहा, गोविंद तिवारी, शिवम द्विवेदी, आदित्य सोनी, रामू नामदेव, गौरव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बूथ स्तर पर हुआ मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में जनपद के सभी सेक्टरों के अंतर्गत लगभग 1100 बूथों में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। जनपद के सभी बूथों में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए अतर्रा मंडल में आजाद नगर सेक्टर में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित रहे। जबकि जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवा बांदा दक्षिणी मंडल सेक्टर खुटला में, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत तथा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना बाकरगंज सेक्टर में, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा कटरा मोहल्ले के बूथ में, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल तथा जिला महामंत्री भाजपा विवेकानंद गुप्ता ने बबेरू मंडल के बबेरू नगर सेक्टर में, जब कि जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित तथा जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता ने उत्तरी मंडल में बूथ समिति के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय रनखेरा डेढ़ दशक से छाया है अंधेरा

  • समाजसेवी को अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

बाँदा। विद्युत विभाग की उदासीनता आई सामने ग्राम पंचायत पिपरा के मजरा रनखेरा मे कई वर्षों से खराब ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस  संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कही कोई सुनवाई नही हुई इस तरह की गर्मी से आहत ग्रामीण व समाजसेवी द्वारा अशोक लाट बांदा में आमरण अनशन किया जा रहा है। जिसमें आज रंग तेरा गांव के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने अनशन का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी बांदा से जल्द से जल्द कार्यवाही करने का निवेदन किया  जनपद बांदा के विकासखंड नरैनी के  ग्राम पंचायत पिपरा मजरा रनखेरा का है जहां पे सन 2007 से पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे ना तो ट्रांसफार्मर है। 

एक ट्रांसफार्मर सीताराम कोरी अनुसूचित जाति एवं यादवो की बस्ती के पास दोनों ट्रांसफार्मर खराब व जले हुए पड़े हैं जिसकी वजह से पूर्व माध्यमिक विद्यालय व अनुसूचित जाति की बस्ती में व्यापक पैमाने पर अंधेरा रहता है एवं 16 जून 2022 से स्कूल  खुल गए हैं जिसमें पढ़ने वाले बच्चों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं जिस के संबंध में कई बार विद्युत विभाग एवं जिलाधिकारी को लिखित सूचना दी जा चुकी है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

महिलाओं को सेहत से जुड़ी हुई चीजो को बताकर डाइटिशियन ने किया अगाह

बांदा। डाइटिशियन पोयम द्विवेदी ने हर माह महिलाओं को होने वाले पीरियड्स में सावधानी बरतने वाली चीजों की जानकारी देते हुए तली भुनी चीजों से परहेज करने की बात कही है।डाइटिशियन पोयम द्विवेदी ने बताया पीरियड्स के दौरान आटे का हलवा बना कर खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आटे और गुड़ का हलवा बनाकर खाएं,  इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। पीरियडस यानी महावारी का समय कुछ महिलाओं के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होता है। 

इस दौरान महिलाओं को पेट में कमर में दर्द, बदन दर्द, मूड स्विंग्स समेत कई तरह की समस्याएं होती हैं। यू तो आमतौर पर 21 दिनों के अंतराल के बाद पीरियड्स आ जाते हैं लेकिन कभी-कभी यह समय आगे पीछे हो जाता है, जिसके कारण पीरियड्स में अनियमितता आ सकती है। एक शोध के मुताबिक हारमोंस में गड़बड़ी और गलत खान-पान के कारण भी पीरियड के दौरान महिलाओं को दर्द से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया खानपान का सीधा असर आपकी पीरियड्स की साइकिल पर पड़ता है, हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं जो पीरियड्स के दर्द को कहीं हद तक कम बना देती है ऐसे में महावारी के दौरान इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

गुनगुना पानी-पीरियड्स के दौरान दिन में करीब 8 से 9 ग्लास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप चाय या दूध भी पी सकते हैं, ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से आपको दर्द में आराम मिलता है।  आयरन और विटामिन युक्त खाना पीरियड्स के दौरान शरीर से खून बाहर निकलता है, ऐसे में आयरन और विटामिन युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। पीरियड के दौरान खाने में हरी सब्जियों जैसे ब्रोकली, पालक, मटर, बींस, पनीर आदि चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खाने में अंडे और सीफूड को भी शामिल कर सकते हैं।

इन चीजों का ना करें सेवन

पीरियड्स के दौरान तला भुना, फास्ट फूड, चाकलेट, केक, पेस्ट्री, हाई शुगर, खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इनसे पेट की सूजन और दर्द बढ़ सकता है। इसके अलावा ज्यादा वसा, रेड मीट, सेंचुरी स्ट्रीट, फूड,आचार, खट्टी चीजें खाने से बचने की सलाह दी है।

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, नशा मुक्ति का आवाहन

बांदा। रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन और पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे नशामुक्त बांदा, खुशहाल बांदा  के तहत प्रत्येक माह अंतिम रविवार को बबेरू रोड़ स्थित गिरजा मैरिज हाल  में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान नशा मुक्ति का आवाहन किया गया। संगठन की टीम प्रमुख रानी गुप्ता ने बताया कि अगर आप सुख शांति चाहते हैं तो नित्य एक दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें और माथे पर कुमकुम तिलक, गले में रक्षाकवच, घर में मां का ध्वज लगाएं और नित्य शक्ति जल का पान करें। गुरुवार का व्रत अपने जीवन में धारण करें। 

गुरुवर की पांचों क्रियाओं को विस्तार पूर्वक भक्तों को बताया। अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र कुशवाहा.ने उपस्थित समस्त मां भक्तों का आभार व्यक्त किया। सभी में प्रसाद एवं शक्ति जल का वितरण किया गया। इस क्रम में सीताराम राजपूत,पंकज शिवहरे, राजेंद्र कुमार श्रीवास, सुरेश, दिवाकर सिंह, प्रीति पटेल, शिवविलास सोनी, जुगुल किशोर, पंकज, कुमकुम, अनुराधा, सोनी सिंह, जीतू, बालचंद्र, सूरज, धर्मेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ