क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत विश्व के प्रदेश मंत्री बने राजीव


 श्रेयांश सिंह सूरज, विशेष संवाददाता

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र के भीखरपुर निवासी राजीव सिंह को क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत/विश्व (रजि.) का प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया। राजीव सिंह को प्रदेश मंत्री बनाने का निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जितेंद्र सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) करुणेश सिंह की सहमति से लिया गया,आज उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनायें दीं। प्रदेश मंत्री बनने पर राजीव सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे संविधान की गरीमा एंव दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन की गरीमा व अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत/विश्व (रजि.) के विभिन्न पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं ने बधाई के साथ ही शुभकामनाएं दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ