कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना


राजस्व रक्षक से मारपीट के विरोध में आक्रोशित हैं कर्मचारी

विशेष संवाददाता

बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार के कर्मचारी रविशंकर श्रीवास्तव के साथ अधिवक्ता द्वारा की मारपीट के विरोध में मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी होने तक धरना चलता रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोप लगाया कि राजस्व अभिलेख रक्षक रविशंकर श्रीवास्तव शुक्रवार को अपने पटल का कार्य सम्पादित कर रहे थे। उसी दौरान अधिवक्ता कृपाशंकर यादव द्वारा उनके साथ मारपीट करते हुए प्राण घातक हमला करके लहूलूहान कर दिया गया। साथ ही शासकीय कार्य में व्यवधान डाला गया। घटना की जानकारी देते हुए रविशंकर श्रीवास्तव द्वारा कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। 

वहीं, अधिवक्ता कृपाशंकर यादव के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के लिए निर्णय लिया गया। कर्मचारी नेताओं ने मांग किया कि रविशंकर श्रीवास्तव की प्राथमिकी दर्ज तत्काल दर्ज की जाए। आरोपी अधिवक्ता कृपाशंकर यादव को तत्काल गिरफ्तार किया जाय। कहा कि अधिवक्ता कृपाशंकर यादव का रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की कार्यवाही के लिए बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद को जिलाधिकारी की अनुशंसा से पत्र प्रेषित किया जाय। कृपाशंकर यादव शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं कलेक्ट्रेट कार्यालयों में अपने साथियों के साथ भय का महौल पैदा करने के लिए उप्र गुंडा निवारण अधिनयम/ गिरोहबन्द अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाय। राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार एवं कलेक्ट्रेट सहित तहसीलों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करायी जाय। 

इस अवसर पर सत्या सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, अखिलेश राय, विजेन्द्र सिंह, सुशील त्रिपाठी, अनिल सिंह, अवनीश चन्द्र पाण्डेय, भारत भूषण मिश्रा, विजयपाल सिंह, संजय सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, अरविंद कुमार शुक्ला, प्रो. निशा राघव, निखिलेंद्र मिश्रा, राजमंगल यादव, राजेश सिंह, अजय पाण्डेय, मृगेन्द्र सिंह, मुकेश उपाध्याय, आशुतोष सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, दशरथ यादव, देवप्रकाश सिंह, संजीव चौबे सुशांत सिंह, वीरेन्द्र राम, अरुण कुमार, नथुनी प्रसाद, चंदन कुमार, परवेज आलम, रविशंकर पाण्डेय, मीना शर्मा, सुमन्त पाण्डेय, रितेश कुमार सिंह, रुद्रशेखर शुक्ला, मेराजुद्दीन, देवेन्द्र प्रसाद, नदीम अख्तर, अशोक कुमार आदि थे। अध्यक्षता कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय व संचालन मंत्री संजय कुमार भारती ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ