स्कृति संसद में प्रज्ञा मिश्रा की पुस्तक मोदी के सपनों का भारत का लोकार्पण

वाराणसी।  रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर काशी में संस्कृति संसद के मंच से मोदी के सपनों का भारत नमक महत्वपूर्ण पुस्तक का लोकार्पण सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने किया। प्रज्ञा मिश्रा द्वारा लिखित इस पुस्तक को संस्कृति पर्व प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख दिनेश जी, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद जी, काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री और संस्कृति संसद के संयोजक गोविंद शर्मा, अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो गिरीश त्रिपाठी सहित अनेक विभूतियां मंच पर उपस्थित थीं।

मोदी के सपनों का भारत पुस्तक का यह लोकार्पण इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया क्योंकि यह मोदी जी के स्वयं के क्षेत्र में उन्ही के प्रयास से निर्मित रुद्राक्ष के मंच से बनारस की ही लेखिका प्रज्ञा मिश्रा ने लिखा है। संस्कृति पर्व जैसी ख्याति लब्ध पत्रिका प्रकाशित करने वाले प्रकाशन समूह से प्रकाशित यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 9 वषों के कार्यकाल का एक दस्तावेज है। इसकी भूमिका भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य प्रो हिमांशु चतुर्वेदी ने लिखी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ