राजेश शास्त्री, संवाददाता
सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश। आज 1 अप्रैल, 2021 की यह अग्निकान्ड की घटना है जो सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना व तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंहोरवा तिवारी एवं भदोखर के सीवान में घटित हुई। इस अग्निकाण्ड लगभग 200 बीघा में पककर खड़ी गेहूँ की फ़सल जलकर ख़ाक हो गई। इससे ग्राम सिंहोरवा तिवारी वा भावपुर एवं भदोखर के किसानों का कई लाख रुपयों की अनाज जलनें से इन पीड़ित किसानों के समक्ष रोजी-रोटी की भी जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है।किसानों नें शासन व प्रशासन से अहेतुक सहायता की मांग की है।
दिलचस्प बात यह है कि जब तक अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंची तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर क़ाबू पा लिया गया था। दुर्भग्य की बात यह है कि तहसील क्षेत्र इटवा के किसी भी कोने पर आग लगने पर अग्निशमन दस्ता अन्तिम समय पर ही पहुंचती है क्योंकि इटवा में स्थाई अग्निशमन केन्द्र की व्यवस्था विगत कई वर्षों से हो ही नहीं पाई है। इन्हीं कारणों से प्राय: अग्निशमन दस्तों के घटनास्थल पर पहुंचनें में देर हो जाया करती है।
घटनास्थल पर तहसील प्रशासन व थाना प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे जिनके द्वारा किसानों को शासन से अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया। इस घटना में कुल मिला कर लगभग 200 बीघा फ़सल जल गया जिसमें गुलाम खालिद 8 निज़ाम 3 असगर 2 सद्दाम 2 मोहसिन 2 गोबर 2 घिरावन का 2 बीघा सहित लगभग तीस से अधिक लोगों की फ़सल सम्मिलित है। यह सब भदोखर के निवासी हैं लेकिन इनकी खेती सिंगहोरवा तिवारी मे भी हो रही है।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.