BARABANKI NEWS : निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वयंसेविका ने हिंदी दिवस की दिलवाई शपथ

विजय कुमार, संवाददाता 

नवाबगंज, बाराबंकी। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आज दिनाँक 14/9/2021 दिन मंगलवार को जिला युवा अधिकारी प्रियंका चौहान के दिशा निर्देशन में विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत पलिया मसूदपुर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका शिखा मौर्या की अगुवाई में आज हिंदी दिवस/पखवाडा के सुअवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। जिन्होंने अपने विचारों को प्रकट करते हुए कहा कि हर साल 14 सितंबर को पूरे विश्व मे हिंदी दिवस मनाया जाता है ऐसा इसलिय है क्योंकि इसी दिन भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गयी भाषा को राज्य का दर्जा दिया गया था।

इसी क्रम में कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक अध्यापिका सुशीला रही जिन्होंने अपनी मधुर सुरीली आवाज में एक कविता गा कर हिंदी की महत्ता को प्रकट किया। और स्वयं सहायता महिला समूह की महिला अध्यक्ष प्रतिमा देवी भी उपस्थित रही। इन तीनों अतिथीयों द्वारा निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभगियों की पुस्तिका का आंकलन किया, जिसमें से प्रथम स्थान आरती यादव, दूसरा कंचन बाली तथा तीसरा स्थान मनिसा को प्राप्त हुआ।

अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को आगामी दिनाँक 25/9/2021 को स्वयंसेविका शिखा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हिंदी दिवस की शपथ दिलवाई गयी। नेहरू युवती मंडल कंचन ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट कर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पिंकी, आरती, संगम, रोशनी, कंचन इत्यादि दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ