देश की आज़ादी में रहा सभी वर्गों का योगदान : योग गुरु अजय पाठक

बांदा। 14 सितंबर 2021 को समाजवादी योग संदेश यात्रा के माध्यम से जनपद बाँदा के स्वराज कॉलोनी स्थित मैरिज हाल में योग गुरु योग वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अजय पाठक जी ने योगा प्रशिक्षण दिया व वहाँ उपस्थित आम जनमानस के रोगों का उपचार एक्यूप्रेशर व योगा द्वारा ठीक करने की कला का अवलोकन किया। योग गुरु अजय पाठक जी ने बातचीत के दौरान कहा कि देश की आज़ादी में सभी वर्गों का योगदान रहा है, योग यात्रा का आगामी विधानसभा चुनाव से सम्बंध नही है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की उदारवादी नीतियों के समर्थक है। 

भारतीय जनता पार्टी ब्राम्हण विरोधी है, यह सरकार ब्राह्मण उत्पीड़न कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर महारानी लक्ष्मीबाई ने जिस तरह इतिहास रचने था, अब बुंदेलखंड में ब्राह्मण समाज भाजपा के ख़िलाफ़ जाकर नया इतिहास रचने का काम करेगी। कई साल से देश का किसान रो रहा है, उसका उत्पीड़न हो रहा है। बेरोजगार और कामगार दोनों परेशान है। योगी तो सिर्फ वही है जो जनता के लिए उपयोगी है। योग संदेश यात्रा का जनपद दूसरे दिन हर्षोउल्लास से जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी विजयकरन यादव जी की अगुवाई में गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार हुआ।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, जिला महासचिव हनीफ़ अहमद, चेयरमैन मोहन साहू, ओम नारायण त्रिपाठी" विदित", देवराज गुप्ता, यशोवर्धन सिंह, मनीष, विद्यासागर तिवारी, अजय चौहान, मुलायाम यादव, नीलम गुप्ता, राजन चंदेल, दिनेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, प्रदीप परिहार, प्रियांशु गुप्ता, शिवकरन पाल, द्वारिका यादव, नासिर खान, आकाश साहू, अकील खान, मुलायम यादव, नंदकिशोर यादव, अमोल यादव, बबलू गुप्ता, रामपाल प्रजापति, दीपक गुप्ता, लव सिन्हा, निहाल खान, विवेक चंदेल, चांद बेग, आरिफ रानू, अनिल गौतम, अवध बिहारी, अजय निषाद सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ