सपा सरकार में ही महिलाओं का हित सुरक्षित : जानकी देवी

  • समाजवादी संदेश यात्रा का हुआ आगमन

बांदा। बुधवार को पूर्व सांसद/पूर्वमंत्री श्रीराम पाल, पूर्व उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती जानकी देवी, श्री श्याम लाल पाल पूर्व सचिव एवं श्री राज बहादुर पाल के नेतृत्व में पाल-बघेल-धनगर समाज की ‘समाजवादी संदेश यात्रा’ का आगमन हुआ। जिसका जिला सीमा में भव्य स्वागत समारोह हुआ। जिसके पश्चात जिलाध्यक्ष विजय करन यादव की अगुवाई में जनपद के विभिन्न पाल-बघेल-घनगर बाहुल्य ग्राम पंचायतों जैसे सिकहुला, गौरीकला, सिंधनकला, महेदु, सिंहपुर में संगोष्ठी का आयोजन कर समाजवादी सरकार द्वारा किये गए कामो से जनता हुए फ़ायदे गिनाए व सभी को आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी सरकार के पक्ष में मतदान के लिए संकल्पित किया।

 पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने पाल समाज व कार्यकर्ताओ से संवाद कर समाजवादी पार्टी की सरकार की नीतियों, रीतियों को समझया और बताया कि समाजवादी पार्टी का गठन पिछड़े व दबे समाज को बराबर का अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए हुए था उसी सपनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सबका सम्मान कर प्रगति के पथ पर चलने का काम करेंगे, पूर्व उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती जानकी ने कहा 2012 से 2017 तक अखिलेश ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए ही 1090 योजना चला सुरक्षा कवच प्रदान किया था जो इस सरकार में शिथिल चल रही है। 

जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा पूर्व सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में किसानों को सबसे ज्यादा मदद की है। और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रों को लैपटॉप हो चाहे वह मुफ्त सिंचाई व्यवस्था हो और चाहे किसानों को फ्री बिजली देने का काम किया है। नेता जी मुलायाम सिंह ने हमेशा पिछड़ो के सम्मान की लड़ाई लड़ी और कहा कि सर्वप्रथम मै उनके बारे में सोचूंगा जिनके पास कुछ भी नही है। अब बिना तनाव और टकराव के नया दौर चलेगा। जिससे एकता का संदेश देने का काम किया है। सिंहपुर संगोष्ठी का सफल आयोजन सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिश्री लाल यादव, जिलासचिव कमल पाल व जिला कार्यकर्णी सदस्य अखिलेश पाल ने किया।

इस दौरान पूर्व विधायक विशम्भर सिंह यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, पूर्व उपाध्यक्ष बलवान सिंह, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शिवकरन पाल, कमल पाल, अखिलेश पाल, ओम नारायण त्रिपाठी विदित प्रियांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, अमोल यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहनी, यूथब्रिगेड राजन चंदेल, जिला महा सचिव मुलायाम यादव, मुशीर अहमद जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, जिलाध्यक्ष उर्मिला वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अर्चना पटेल, मुलायम यादव, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश यादव सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ