अपना दल के क्रमिक अनशन को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति का समर्थन, आठवें दिन जारी रहा धरना

अपना दल के क्रमिक अनशन को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति का समर्थन, आठवें दिन जारी रहा धरना

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बबेरु/बाँदा। बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा पर अपना दल युवा मंच के जिला अध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में किसानों के साथ अन्ना जानवरों की समस्याओं को लेकर मुख्य चौराहा स्थित अदभुत शिव मंदिर पर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। जिसमे आठवें दिन शुक्रवार को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के प्रमुख डालचंद मिश्र अपने लगभग आधा दर्जन पदाधिकारियों के साथ अपना दल के साथ क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। और अनशन कारियों ने कहा कि जब तक अन्ना जानवरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक अनशन जारी रहेगा। क्योंकि किसानों की फसलें पूरी तरह से अन्ना जानवर बर्बाद कर रहे हैं। 

इससे किसान बदहाली की तरह हो गया है। किसान रात भर अपनी फसलों की रखवाली करता है। मौका पाकर अन्ना जानवर फसल को बर्बाद कर देते हैं वही रवि की फसल बोनी बाकी है। जिससे अन्ना जानवर बहुत परेशान कर रखा है। जिसको लेकर सभी किसानों की समस्या को लेकर अपना दल के पदाधिकारियों के द्वारा अनशन किया जा रहा है। और शुक्रवार को अनशन का आठवां दिन जारी है, और यह भी कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा अनशन चलता रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ