- क्षेत्राधिकारी अतर्रा द्वारा गठित टीम को मिली सफलता
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। अतर्रा कस्बे में लगातार हो रही चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही पुलिस की किरकिरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा गठित टीम द्वारा कई मुकदमों में वांक्षित चल रहे शातिर अपराधी राजेश आरख पुत्र विजय सिंह निवासी सोनार ताला थाना बदौसा, महेश साहू पुत्र लालमन साहू निवासी सिंहपुर रोड ओरन थानना बिसण्डा को एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व 1 सिंचाई मशीन इंजन, 2-2 बूफर व कम्प्यूटर पेपर के बण्डलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बदौसा सहित लमेहटा चौकी प्रभारी नरेश चन्द्र निगमम, आरक्षी साहब कुमामर,लालाराम, सूर्यप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.