व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए युवा पदाधिकारी

व्यापार मंडल की बैठक में, सर्वसम्मति से चुने गए युवा पदाधिकारी

  • निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा व संघर्ष करने का लिया संकल्प

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

तिंदवारी(बाँदा)। कस्बे की उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार की शाम  मां कालका मन्दिर स्थित मैरिज हाल पर सम्पन्न हुई। जिसमें जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद एवं जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह परिहार के  नेतृत्व में  तिंदवारी उद्योग व्यापार मंडल के नए  पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें कस्बे के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राहुल गुप्ता , महामंत्री पद पर रजनीश गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता का चयन किया। जंहा सभी व्यापारियों ने नए युवा पदाधिकारियों का स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं।

वही निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प व संघर्ष की बात कही। जिला उपाध्यक्ष शंकरसिंह परिहार ने चुने गए नए युवा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल में युवाओं के जुड़ने से नगर उद्योग व्यापार मंडल और मजबूत होगा। वही जिला संगठन महामंत्री  कैलाश शिवहरे ने कहा कि पदाधिकारियों का चयन व्यापारियों के हितों की रक्षा करने व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए होता है जिस पर चुने गए नए युवा पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए नगर उद्योग व्यापार मंडल को और मजबूत बनाएंगे। 

इस मौके पर कमलाकांत त्रिवेदी, पूर्व नगर महामंत्री मनीष गुप्ता, रामबाबू सोनी, धनश्याम गुप्ता , सुनील तिवारी, अशोक गुप्ता, रवि गुप्ता, बौवन गुप्ता,सुशील गुप्ता, जगतपाल सिंह, ननकू गुप्ता, अकबर खान, गंगाराम कुशवाहा, नमन गुप्ता सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ