- पूर्व में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रह चुके हैं सदस्य
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने ग्राम सिन्धनकला निवासी अजय चौहान दादा को राष्ट्रीय सचिव बनाकर बाँदा जनपद गौरावन्तित किया। अजय चौहान दादा इसके पूर्व भी अब तक यूथ ब्रिगेड में ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रहे हैं। जो मूलत ग्राम सिन्धन निवासी अजय चौहान दादा बाँदा शहर के केवटरा में रहते हैं। उनके पिता राजेन्द्र सिंह चौहान रज्जु भईया तिंदवारी विधानसभा में सामाजिक कार्य के लिए जाने जाते हैं।
अजय चौहान दादा अपने ग्राम सिन्धन में निर्धन ग्रामीण बच्चो के लिए जूनियर स्कूल से उन्हें शिक्षित करने का काम भी कर रहे हैं। उनके मनोनयन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नए जोश की लहर दौड़ गयी है। उम्मीद जतायी जा रही है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में न केवल तिंदवारी विधानसभा में अजय चौहान दादा के मनोनयन से सपा को लाभ होगा, बल्कि अन्य विधानसभाओ में भी ठाकुर वोटो का धुर्वीकरण सपा के पक्ष में होगा।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.