| नीरज चौहान, समाजसेवी |
संजय कुमार तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके के जानें माने समाज सेवी नीरज चौहान ने आज एक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि "समाज के उत्थान से ही देश का उत्थान होगा तथा यह देश समृद्ध और मजबूत होगा। लाकडाउन के दौरान समाज सेवी नीरज चौहान ने समाज के लिए बहुत कुछ सहायता भी किया था जैसे कि प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी रहने का व्यवस्था तथा उन्है उनके परिवार वालों के पास सही सलामत भेजने का कार्य भी चौहान जी ने बहुत ही गंभीरता से किया।
आज अपनें सम्बोधन के दौरान समाज सेवी नीरज चौहान ने समाज को एकजुट होने तथा एक दुसरे के सुख दुःख में भागीदारी लेने के लिए बहुत ही जोर दिया साथ ही उन्होने यह शपथ भी लिया कि हम सब का कर्तव्य हमेशा समाज के लोगों को उनका अधिकार दिलाना तथा किसी भी गरीब के साथ कोई भी अनैतिकता पूर्ण व्यव्हार न हो सके।
उन्होंने इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली सरकार प्रवासी मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।मजदूरो की हालत तथा वित्तीय प्रबंधन की व्यवस्था चरमरा चुकी है। दिल्ली सरकार इसकी अनदेखी कर रही है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.