अपना दल एस पार्टी ने मनाया सरदार पटेल का जन्मदिन

अपना दल एस पार्टी ने मनाया सरदार पटेल का जन्मदिन

बाँदा (बबेरू)। अपना दल एस पार्टी बबेरु के तत्वावधान मे विधानसभा के पल्हरी गांव में अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती मनाई गयी। मुख्य अथिति के रूप में पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुभाष पटेल मौजूद रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार पटेल विधानसभा अध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथि सुभाष पटेल जी ने सरदार पटेल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों पर चलने के लिए आग्रह किया।

कार्यक्रम में पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष राजाभैया यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल, जोन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह , विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, चंद्रपाल राजपूत विधानसभा सचिव, रामानुज पटेल विधानसभा सचिव, संचालनकर्ता कमलेश पटेल, महेश्वरी पटेल, सीताराम भारतीय, भइयालाल पटेल, जेपी पटेल, मुन्ना वर्मा, यगदत्त पंडित, छोटा साहू, भानुप्रताप, पटेल , सुमित, ज्ञानबाबू पटेल आदि तमाम पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

अपना दल एस पार्टी ने मनाया सरदार पटेल का जन्मदिन


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ