आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीणों टीबी, डेंगू के प्रति किया जागरुक

  • एमसीबीयू की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक लगातार ग्रामीण इलाकों में जाकर कर रहे जागरूक

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गांव ढडारी स्थित हायर सेकंडरी स्कूल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल में जाकर ग्रामीणों बच्चो को टीवी , डेंगू वायरस  के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को बीमारियां और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। कहा कि डेंगू का मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए घर की छत या आसपास पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए करते हुए स्वयंसेवक नीलेश तिवारी ने बताया कि गांव को स्व रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ रहने के लिए सफाई रखना बहुत आवश्यक है उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के साथ हमें अपने घर में गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखने चाहिए। 

शिक्षक नीरज निगम ने भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण भी बहुत जरूरी है। साथ ही टी.वी के प्रति भी किया जागरूक साथ ही खतरनाक बीमारी का इलाज भी बताया उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकारी विद्यालयों में दाखिल करने के प्रति भी जागरूक किया और बताया कि आजकल राजकीय विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों से बेहतर शिक्षा दी जा रही है। विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ . बहादुर सिंह परमार जी के निर्देशन पर कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन डॉ. बी.एल कुम्हार जी, सुश्री अपर्णा प्रजापति, गुरु ओम मनु, स्कूल स्टाफ प्राचार्य वसी उल्लाह खान जी, शिक्षक नीरज निगम, शिक्षिका प्रवीणा दुबे जी स्वयंसेवक अमन गुप्ता, नीलेश तिवारी, सोयलपूरी गोस्वामी, पलक विश्वरी, वैशाली सोनी, सीमा अहिरवार, प्रियंका कुशवाहा, तनिश महोबिया एवं अन्य स्वयंसेवक रहे मौजूद।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ