- तिंदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में लगा कैम्प
बांदा। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद के सभी मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद एवं जिला प्रभारी कमलावती सिंह के नेतृत्व में कैंप लगाकर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नए सदस्य बनाए गए। भाजपा द्वारा तिंदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में पपरेंदा तिराहा में लगाए गए भाजपा सदस्यता कैंप में बड़ी संख्या में 2 दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने भाजपा की मिस्ड काल के माध्यम से आनलाइन सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्र भूषण सिंह पटेल के नेतृत्व में सैमरी प्रधान अरुण सिंह पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य लल्लू कुशवाहा तथा सुनील प्रजापति ने मिस्ड काल के माध्यम से ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ली। जिन्हें भाजपा पटका पहना कर सम्मानित करते हुए पार्टी परिवार में स्वागत किया गया।
इसी तरह बांदा नगर मंडल में आवास विकास, राणाप्रताप चौक, माहेश्वरी देवी चौराहा तथा महुआ में आयोजित सदस्यता अभियान कैम्प में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला प्रभारी कमलावती सिंह तथा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चला वहीं बूथ अध्यक्ष के दरवाजे तोरण द्वार तथा मेरा घर भाजपा का घर स्टिकर लगा कर उन्हें दीपक भेंट किया। जबकि नरैनी में ब्लाकप्रमुख शम्भू कोटार तथा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में, बबेरू मंडल में क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा तथा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में, जसपुरा मंडल में ब्लाक प्रमुख महेश निषाद तथा राकेश चौहान के नेतृत्व में, कैंप लगाकर मिस्ड काल के माध्यम से ऑनलाइन भाजपा के सदस्य बनाए गए।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.