बांदा के संक्षिप्त समाचार को पढ़े मात्र दो मिनट में


तिंदवारी इंस्पेक्टर ने गरीब परिवारों के लोगों को दिये दिवाली गिफ्ट

तिंदवारी(बाँदा)। कस्बे में दीपावली के शुभावसर पर बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने गरीबों के घर पहुंच कर गरीब परिवारों को मिठाई के डिब्बे व ग्रीन पटाखे, फुलझड़ियां आदि वितरित कर एक मिशाल कायम की। कस्बे में गरीब व घुमन्तू परिवारों के यहां जाकर इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने मिठाई और ग्रीन पटाखों के पैकेट सौपें। मिठाई और पटाखे पाकर गरीब परिवार के लोगों के चेहरे खिल उठे। वैसे तो पुलिस जैसे ही गरीबों के घर पहुँचती है, गरीब लोग सहम जाते हैं।मगर  इस वर्ष पहली बार  थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने पुरानी परंपरा को तोड़ कर गरीबों के घर जाकर  हैप्पी दीवाली की  बधाई दी व मिठाई, ग्रीन पटाखे और फुलझड़ियों के पैकेट देकर गरीबों के चेहरों में मुस्कान व उनके झोली में  खुशियां भर दी। पुलिस द्वारा किये गए इस कार्य को कस्बेवासियों ने खूब सराहा।वही थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

चिल्ला में सीओ सदर ने गरीब परिवारों को मिठाई के डिब्बे

  • ग्रीन पटाखे व फुलझड़ियां आदि वितरित किया

पैलानी/बांदा। सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा ने आज बुधवार को दीपावली के एक दिन पहले चिल्ला कस्बे के गरीब व घुमन्तु परिवारों के यहां पर जा-जाकर मिठाई, ग्रीन पटाखे व फुलझड़ियां आदि जा कर सौपे। मिठाई व अन्य समान पाकर गरीब परिवार के लोगों के चेहरे खिल उठे।पुलिस जैसे ही गरीबों के घर पहुँचती, गरीब लोग सहम जाते लेकिन जैसे ही सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा हैप्पी दिवाली कह कर मिठाई,पटाखों आदि के पैकेट सौपते, गरीबों के चेहरे खिल जाते। पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य को लोगों ने खूब सहारा। सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा के साथ मे चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, पपरेन्दा चौकी इंचार्ज धर्मन्द्र सिंह व अन्य स्टाप व कई समाजसेवी मौजूदें रहे।

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को मारी गोली

बबेरु/बाँदा। पत्नी से झगड़ा करने के बाद 28 वर्षीय पति ने अवैध 315 बोर के तमंचा से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर इलाज करने के बाद गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया है। मरका थाना के मरका गांव निवासी युवक उमेश विश्वकर्मा पुत्र मयादीन उम्र 28 वर्ष का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर मंगलवार की रात झगड़ा हो गया। जिससे नाराज पति ने नशे की हालत में अपने घर के पीछे अवैध 315 बोर का अवैध तमंचा सीने के नीचे सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जैसे ही पत्नी को जानकारी हुई तो तुरंत पुलिस को सूचना दिया, और मौके पर थाना प्रभारी राकेश कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर तुरंत घायल उमेश विश्वकर्मा को अपनी गाड़ी से गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरु में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल तथा कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस अवैध तमंचा बरामद कर परिजन एवं पत्नी से पूछताछ करने और जांच में जुटी हुई है।

विधायक के अनशन को समर्थन करेगी इंसाफ सेना

  • लखनऊ में चल रहे अनशन में होगी शामिल

बांदा। बुधवार को बुंदेलखंड इंसाफ सेना की बैठक जिला कार्यालय जरैली कोठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नोमानी ने कहा कि एक तरफ पूरे देश के लोग दीपावली का जश्न जोरों शोर से मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेठी जिला के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों के साथ राजधानी लखनऊ में हजरतगंज गांधी प्रतिमा के सामने अनशन पर बैठ कर पूरे प्रदेश व अपने जिले की गंभीर समस्याओं को जनता के सामने उजागर कर रहे हैं। इसलिए सामाजिक संगठन बुंदेलखंड इंसाफ सेना के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों ने तय किया है कि राजधानी लखनऊ पहुंचकर विधायक राकेश प्रताप सिंह के अनशन में बैठकर हमारा सामाजिक संगठन अपनी अहम भूमिका निभाएं तथा हमारा सामाजिक संगठन विधायक के अनशन का समर्थन उस वक्त करता रहेगा जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है। इस मौके पर पर दिवाकर सिंह खंगार, नरेंद्र सिंह, मुरसलीन खान, छोटा वर्मा, जितेंद्र सिंह, अकील खान, कासिम रजा, पप्पू खान, रामू अनुरागी आदि लोग एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ