बांदा। बुधवार को समादेश अधिकारी 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर कर्नल ओपी शर्मा के दिशा निर्देशन में आज आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के एनसीसी कैडेटों द्वारा कंपनी कमांडर मेजर मिथिलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में बांदा जनपद की जीवनदायिनी केन नदी के पावन तट पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें साफ सफाई एनसीसी कैडेटों द्वारा की गई तत्पश्चात कंपनी कमांडर मेजर मिथिलेश कुमार पांडे द्वारा कैडेटों को शपथ दिलाई गई कि हमको अपने जल स्रोतों नदियों तालाबों को आदि को स्वच्छ एवं संरक्षित रखना इस हेतु जन जागरण करना है।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को नदियों तालाबों कुआं व अन्य जल स्रोतों को गंदगी से बचाने हेतु एवं संरक्षित रखने हेतु जागृत करना है। इस अवसर पर चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद, सीनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक सिंह, अंडर ऑफिसर लवलेश कुमार, सार्जेंट रचित गिरी, सार्जेंट निखिल द्विवेदी, सार्जेंट अनामिका गुप्ता, कैडेट सपना सिंह, अनीशा, मानसी, धुरिया, कनिष्का, कुलदीप, विद्यासागर, अंकित यादव सहित लगभग 65 एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.