मानदेय न मिलने से परेशान आशा बहुओं ने ज्ञापन देकर अस्पताल गेट में बैठ कर किया प्रदर्शन

बबेरु/बाँदा। बबेरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बबेरू ब्लाक के अंतर्गत आने वाले गांव की आशा बहुओं ने मानदेय न मिलने से परेशान होकर सोमवार को सीएचसी अधीक्षक ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपकर मानदेय की मांग की है। वहीं आशा बहुओं ने बताया कि हम लोगों की 9 माह से डिलीवरी की धनराशि तथा 5 माह से बाउचर की धनराशि और 1 वर्ष से पोलियो की धनराशि नहीं दी गई है। और इसके पहले भी क्षेत्रीय विधायक तथा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिला। जिससे परेशान लगभग दो दर्जन आशा बहुओं ने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन देकर काम का बहिष्कार कर अस्पताल गेट के सामने बैठ कर प्रदर्शन किया।

और उसके बाद विधायक कार्यालय पर पहुंचकर विधायक चंद्रपाल कुशवाहा को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई, और समस्याएं सुनते ही विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन के माध्यम से बात कर आशा बहुओं का मानदेय दिए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर आशा बहू अर्चना तिवारी, चंद्रमा मिश्रा, विटुलिया, उषा, शकुंतला, मंजू, प्रभा, अर्चना, सरोज, आशा बानो, फूलकुमारी, निर्मला, विनीता, महर्षि, मनोरमा, गायत्री, अभिलाषा, चुन्नी, मीरा, सरोज, सुमन, माधुरी, कैलासिया, राधा, शतरूपा, गुड़िया, साधना, आरती, सहित लगभग दो दर्जन आशा बहू मौजूद रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ