दलजीत ने ग्रामीणों की समस्याओं पर दी प्रशासन को चेतावनी

बांदा। बारा-गलौली यमुना नदी में बरसात के दिनों में पीपे का पुल खत्म कर दिया जाता है। ऐसे में आवागमन के लिए स्टीमर ही विकल्प होता है। अक्सर स्टीमर के भी खराब हो जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडता है। ग्रामीणों की आवागमन की समस्या को दूर कराने के लिए पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह को इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी से मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर स्टीमर की व्यवस्था की जाये। अन्यथा वह क्षेत्रीय जनता के साथ धरना प्रदर्शन को मजबूत होंगे। 

पूर्व विधायक को भ्रमण के दौरान जसपुरा विकासखंड के लोगों ने बताया कि बारा गलौली यमुना नदी में बरसात के दौरान पीपे का पुल खत्म कर दिया जाता है। लोग स्टीमर के माध्यम से ही नदी पार कर आवागमन करते है। इस दौरान जब स्टीमरों में खराबी आ जाती है तो उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पडता है। इसकी वजह से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्रामीणों की समस्याओं के निदान हेतु व्यस्थाएं अमल में लाई जाये। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्यवाही नहीं की जाती तो वह क्षेत्रीय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ