- घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक
बांदा। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुराग पटेल ने 101 अधिकारियों द्वारा गोद लिए गये 101 गॉवों में कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज से छूटे हुए व्यक्तियों तथा 14 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज एवं दूसरी डोज दिये जाने के सम्बन्ध में मतदाता जागरूकता के साथ कोविड टीकाकरण अभियान चलाया है। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अपने गोद लिए गॉव ग्राम पंचायत कतरावल में माइकिंग कर घर-घर जाकर महिलाओं के समूहों के द्वारा कुण्डी खटखटाओ और टीकाकरण कराओ के माध्यम से आज गॉव में पैदल भ्रमण कर प्रथम डोज के 12 पुरूष, 08 महिलाओं का टीकाकरण कराया गया तथा द्वितीय डोज में 08 पुरूष, 07 महिलाओं टीकाकरण कराकर आच्छादित कराया गया तथा ग्रामवासियों से अनुरोध किया गया कि कृपया अपना-अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करायें और अपने-अपने आप को शत्-प्रतिशत सुरक्षित करें क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है किसी अनहोनी होने का इंतजार न करें सभी लोग टीकाकरण कराकर सुरक्षित हों और अपनों को सुरक्षित रखें।
जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया कि जिन्होंने प्रथम डोज लेकर छोड दिया है कृपया वे अपनी दूसरी डोज लेने की कृपा करें और जो बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं वे अपना-अपना टीकाकरण करा लें क्योंकि वैक्सीन लगने के बाद आप सभी लोग सुरक्षित हैं। आज हमारे 101 अधिकारी गॉव-गॉव जाकर मतदाता जागरूकता तथा कोविड टीकाकरण कराने के अपील कर रहे हैं। ‘‘दादा-दादी अस्पताल पे जाओ, कोराना का टीका लगवाओ’’ ‘‘मम्मी-पापा अस्पताल पे जाओ, कोराना का टीका लगवाओ’’ आदि स्लोगन के माध्यम से जनसामान्य को कोविड-19 का टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों एवं अधिकारियों तथा विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं कार्यक्रम में लगी समस्त टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रशासन, पोषण, पाठन अभियान के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्य एवं टीकाकरण में लगे 101 ब्रांड एम्बेसडर अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या मुख्य विकास अधिकारी बडोखर खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधौरा, अपर जिलाधिकरी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी कम्पोजिट बडबगनी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय जौरही, उप जिलाधिकारी अतर्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय एैचवारा, उप जिलाधिकारी बबेरू प्रा0वि0कांजीटोला, उप जिलाधिकारी पैलानी जसपुरा प्रा0वि0चन्दवारा, उप जिलाधिकारी नरैनी प्रा0वि0 पल्हरी, संजय अग्रवाल प्रभागीय वनाधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय बेला पुरवा, हुबलाल परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 उच्च प्राथमिक विद्यालय गोयरा मुगली, रवि किशोर त्रिवेदी जिला विकास अधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय पचुल्ला, एस0के0 बघेल उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरवा, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह प्रा0वि0जमरेही, रामपाल सिंह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रा0वि0 लामा, राकेश जैन जिला बचत अधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय गजनी, गीता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रा0वि0 मवई बुजुर्ग, जिलाधिकारी सहित 101 अधिकारियों द्वारा अपने-अपने ग्रामों में जाकर उपरोक्त कार्य अपनी टीम सहित सकुशल सम्पन्न कराया।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.